Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बीजेपी राज में सुरक्षित नहीं महिलाएं, बेतालघाट की घटना शर्मनाक : अमित जोशी, आप प्रदेश उपाध्यक्ष
  • अल्मोड़ा

बीजेपी राज में सुरक्षित नहीं महिलाएं, बेतालघाट की घटना शर्मनाक : अमित जोशी, आप प्रदेश उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 05/12/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ रहा है, यहां बढ रही आपराधिक घटनाओं से लोग भी डरे सहमे हैं। आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, आज घरों में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। पहाडों की फिजाओं में जहां पहले सुकून नजर आता था, आज यहां की फिजाओं में खौफ का साया मंडरा रहा है। बेतालघाट ब्लाॅक के दूरस्थ गांव की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अमित जोशी ने कहा ,कि बेतालघाट के दूरस्थ गांव में एक नाबालिग युवती को 3 युवक जबरन गांव से उठाकर ले गए और उन्होंने युवती के साथ दुष्कर्म किया, जो काफी निंदनीय घटना है। युवती को अगले दिन पास के जंगल से बरामद किया गया, जहां युवती बेसुध हालात में थी। इसके बाद परिजनों द्वारा युवती को जहां अस्पताल ले जाया गया, वहीं पोक्सो अधिनियम के तहत राजस्व पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। युवती ने दो युवकों की पहचान कर ली, जबकि एक युवक की पहचान नहीं हो पाई। आप उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि दुष्कर्म का ये कोई पहला मामला नहीं है, ऐसी घटनाएं लगातार इससे पहले भी कई मर्तबा हुई हैं लेकिन लगातार बढ रही घटनाओं से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों को कानून का कोई भी डर नहीं है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खडे करते हुए कहा ,कि आज प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। कानून सिर्फ गरीबों और आम जनता को दबाने के लिए रह गया है। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हमारे प्रदेश का कानून बहुत ही शिथिल हो चुका है। आज अपराधी बेखौफ बहन बेटियों को घर के अंदर से अगवा कर ले जाकर दुष्कर्म कर रहे हैं,लेकिन अभी तक ये आरोपी पकडे नहीं गए हैं। इस केस को नगर पुलिस को सौंपने की बात की जा रही है,क्या राजस्व पुलिस इस लायक नही रह गई कि वो अपराधियों की पहचान के बाद भी अपराधियों तक नहीं पहुंच पा रही है। या फिर ये मान लिया जाए कि अपराधियों के आगे प्रशासन बौना साबित हो रहा है। आप पार्टी प्रदेश सरकार से यह पूछना चाहती है कि सरकार ये बताए कि जिस कानून की दुहाई सरकार देती है क्या वाकई में कानून नाम की कोई चीज रह गई है। आखिर क्यों बार बार बहन बेटियों के साथ ऐसी अमानवीय घटनाएं घटित हो रही हैं। लेकिन इस सरकार को बहन बेटियों से लगता है कोई मतलब नहीं रह गया है। आप पार्टी सरकार को यह चेताना चाहती है, कि सबसे पहले सरकार ऐसे कानून बनाए, जिससे ऐसी घिनौनी हरकत करने से पहले अपराधी हजार बार सोचें । आम आदमी पार्टी महिलाओं के साथ ऐसे किसी भी अत्याचार पर चुप बैठने वाली नहीं है। इसके लिए जल्द ही आप ऐसे कृत्य के लिए कठोर कानून बनाने के लिए आप पार्टी को चाहे अब कितने भी संघर्ष करने पड़े पार्टी किसी भी कीमत पर अब पीछे नहीं हटेगी ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से दिव्यांगों में सरकार के प्रति रोष
Next: कोरोना संक्रमण के चलते औपचारिक होगा उत्तरायणी मेला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.