Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस भेजने से भड़के आप कार्यकर्ता, फाड़कर जलाई नोटिस की प्रतियां
  • अल्मोड़ा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस भेजने से भड़के आप कार्यकर्ता, फाड़कर जलाई नोटिस की प्रतियां

RNS INDIA NEWS 16/10/2020
Screenshot_20201016_153328_com.mxtech.videoplayer.pro_compress22

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को भेजे नोटिस के जवाब में आप अल्मोड़ा ने चौघानपाटा में अमित जोशी के नेतृत्व में विरोध व्यक्त करते हुए कहा, प्रदेश की बीजेपी सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई और जिस हिंदुत्व के दम पर वो आज तक दावा करते रहे, वो छलावा साबित हुआ है, 2017 के चुनाव में भाजपा ने उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि सरकार में आते ही माँ गंगा को उसका खोया हुआ सम्मान वापिस देंगे, परन्तु भाजपा पिछले लगभग चार सालों से उत्तराखंड की जनता से धोखाधड़ी कर रही है और मामले को टालते हुऐ आ रही है, भाजपा के मुख्यमंत्री गंगा के आस्तित्व पर खामोश बैठे है तथा उनके नेता अपनी राजनीति चमकाते रहे है और इस बात को साबित कर रहे है कि उनकी करनी और कथनी का दूर दूर तक कोई सरोकार नहीं। 2017 के चुनावों में इसी मुद्दे पर लड़ने वाली बीजेपी के लिए कहीं मां गंगा के आस्तित्व को सरकार बनते ही 24 घंटे में नहर से गंगा का दर्जा देने वाली बात 15 लाख वाले जुमले की तरह ही साबित हुई है । यही नहीं जब आम आदमी कार्यकर्ता, तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग मां गंगा के सम्मान के लिए उतरे तो ये भाजपा सरकार मां गंगा के सम्मान को नकारने का काम करने लग गई और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष को सरकार ने नोटिस भेज दिया।
ये नोटिस इनकी हिन्दू विरोधी मानसिकता है,
जो भी माँ गंगा के सम्मान के लिये लड़ेगा उसे परेशान करना भाजपा की हिन्दू विरोधी संकीर्ण विचारधारा को दिखाता है।
आम आदमी पार्टी का यह कहना है कि मां गंगा के आस्तित्व के लिए लड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य भी है और राजनैतिक धर्म भी, माँ गंगा के सम्मान की रक्षा के लिये आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरेगी तो त्रिवेंद्र सरकार तानाशाह होकर नोटिस क्या किसी भी हद तक जा सकती है। इसी के साथ आप कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को भेजे नोटिस की प्रतियां फाड़ी और जलाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हालत चिंताजनक
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने दिल्ली में करंट हादसे में मृतक सोबन सिंह के परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव सहायता का भरोसा जताया, साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का किया निराकरण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.