Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • आंध्र प्रदेश
  • आंध्र प्रदेश के मंत्री ने पवन कल्याण को दी जगन के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती
  • आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के मंत्री ने पवन कल्याण को दी जगन के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती

RNS INDIA NEWS 21/09/2022
rns featured image new

अमरावती (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री आर.के. रोजा ने अभिनेता और जन सेना पार्टी के नेता पवन कल्याण को मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन कल्याण ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू को लाभ पहुंचाने के लिए जन सेना पार्टी (जेएसपी) बनाई है।
उन्होंने पवन कल्याण से कहा, पहले आप पार्षद के रूप में चुने जाते हैं और फिर विधानसभा चुनाव जीतने की बात करते हैं। उन्होंने दो दिन पहले दावा किया था कि जेएसपी अगले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।
रोजा, जो खुद एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं, ने पवन कल्याण पर तीखा हमला किया और टिप्पणी की, कि उनके आचरण के कारण फिल्मी हस्तियां शर्म से सिर झुका रही हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य के लोग पवन की भविष्यवाणी पर हंस रहे थे कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) अगले चुनाव में 175 सदस्यीय विधानसभा में केवल 67 सीटें जीतेगी।
रोजा ने आरोप लगाया कि अभिनेता ने तेदेपा और उसके नेता चंद्रबाबू नायडू की खातिर पार्टी बनाई।
उन्होंने आरोप लगाया कि पवन कल्याण ने अपनी यात्रा इसलिए टाल दी, क्योंकि तेदेपा महासचिव और चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी अपनी पदयात्रा स्थगित कर दी थी।
पवन ने 2014 के चुनाव में तेदेपा-भाजपा गठबंधन के लिए प्रचार किया था, लेकिन चुनाव लडऩे से दूर रहे। बाद में उन्होंने तेदेपा और भाजपा से दूरी बना ली।
पवन की पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और वाम दलों के साथ गठबंधन में 2019 का चुनाव लड़ा। हालांकि, वाईएसआरसीपी ने 151 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की। जेएसपी को सिर्फ एक सीट मिली और पवन को खुद दोनों सीटों से हार का मुंह देखना पड़ा।
पवन ने कहा कि जेएसपी ने 2019 में राज्य में एक मजबूत राजनीतिक दल बनने के लिए चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा, हमने चुनाव में हार का स्वाद चखा, जो राजनीति में बिल्कुल सामान्य है। मैं निराश नहीं हूं और कहीं नहीं जाऊंगा।
पवन, जो मेगास्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं, ने एक बार फिर 2020 में भाजपा के साथ हाथ मिलाया। उन्होंने हाल ही में घोषणा की कि 2024 के चुनावों में वाईएसआरसीपी विरोधी वोटों के विभाजन से बचने के लिए उनकी योजना सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बोट हाउस क्लब नैनीताल के चुनाव को ई-वोटिंग शुरू
Next: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: बारिश की भेंट चढ़ा वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड लीजेंड्स का मैच

Related Post

rns featured image new
  • आंध्र प्रदेश
  • राष्ट्रीय

चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र सीएम के रूप में ली शपथ, भावुक होकर पीएम मोदी को गले लगाया

RNS INDIA NEWS 12/06/2024 0
rns featured image new
  • आंध्र प्रदेश
  • राष्ट्रीय

10 दिन पहले ही अमेरिका गए भारतीय छात्र की शिकागो में गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

RNS INDIA NEWS 25/01/2023 0
rns featured image new
  • आंध्र प्रदेश
  • राष्ट्रीय

13 फरवरी को हैदराबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.