Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 10 दिन पहले ही अमेरिका गए भारतीय छात्र की शिकागो में गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल
  • आंध्र प्रदेश
  • राष्ट्रीय

10 दिन पहले ही अमेरिका गए भारतीय छात्र की शिकागो में गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

RNS INDIA NEWS 25/01/2023
rns featured image new

हैदराबाद (आरएनएस)। अमेरिका में लुटेरों ने भारतीय छात्रों पर गोलियां दागीं जिसमें आंध्र प्रदेश एक छात्र की मौत हो गई जबकि और हैदराबाद का एक अन्य छात्र घायल हो गया। छात्रों के परिवारों को मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार को शिकागो के प्रिंसटन पार्क में हुई। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के नंदपु देवांश (23) की मौत हो गई, जबकि हैदराबाद के कोप्पला साई चरण घायल हो गए। विशाखापत्तनम का एक अन्य छात्र लक्ष्मण बाल-बाल बच गया। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तीनों छात्र 10 दिन पहले ही शिकागो की गवर्नर्स स्टेट यूनिवर्सिटी में दाखिले के बाद अमेरिका गए थे।
उन्होंने शिकागो में किराए पर घर लिया था और साथ रह रहे थे। रविवार की शाम तीनों इंटरनेट कनेक्शन के लिए राउटर खरीदने निकले। जब वे शॉपिंग मॉल जा रहे थे, तभी दो हथियारबंद लुटेरों ने उनका रास्ता रोक लिया। चोरों ने छात्रों को अपने मोबाइल फोन सौंपने को कहा।-उन्होंने फोन अनलॉक करने के लिए पिन भी साझा किया। चोरों ने छात्रों से पैसे भी लूट लिए। मौके से जाते समय हथियारबंद लोगों ने फायरिंग कर दी। देवसंघ और साईं चरण को गोली लगी, जबकि लक्ष्मण बाल-बाल बच गए। पीडि़तों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान देवांश ने दम तोड़ दिया। साई चरण को यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। वह खतरे से बाहर बताया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कफ सीरप से हुई मौतों पर डब्लूएचओ सख्त, सभी देशों को जारी किया अलर्ट
Next: ‘परीक्षा पे चर्चा’ प्रधानमंत्री के लिए आए 20 लाख प्रश्न, एनसीआरटी कर रहा है प्रश्नों का संकलन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.