Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आमसेरा में फटा बादल, संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त
  • पौड़ी

आमसेरा में फटा बादल, संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
17 (14)

भारी मलबे आने से एक दोपहिया वाहन मलबे में दबा तो एक कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

पौड़ी। पौड़ी-श्रीनगर हाईवे पर बैंग्वाड़ी गांव के आमसेरा तोक में सुबह करीब साढ़े तीन बजे अतिवृष्टि से नेशनल हाईवे बाधित हो गया। साथ ही भारी मलबे आने से एक दो पहिया वाहन मलबे में दब गया तो एक कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हाईवे को सुबह करीब पौने नौ बजे यातायात के लिए सुचारू किया गया। पौड़ी- श्रीनगर हाईवे पर बैंग्वाड़ी के आमसेरा तोक में सुबह करीब साढ़़े तीन बजे अतिवृष्टि से भारी मलबा आ गया। घटना में बैंग्वाड़ी गांव की एक गोशाला में तीन पशुओं को भी स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन मलबा इतना अधिक था कि हाईवे को सुबह करीब पौने नौ बजे तक ही खोला जा सका। मौके पर सुबह ही एसडीएम पौड़ी एसएस राणा मय टीम पहुंचे और हाइवे को खुलवाने सहित घटना स्थल का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि गांव के सुमित कुमार ने बताया है कि सडक़ किनारे पार्क उनकी स्कूटी मलबे में दब गई है। वहीं अनुज मंमगाई की कार भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। मलबा और पत्थरों के आने के कारण अनुज मंमगाई की टिन शैड की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। इस गोशाला में बंधी तीन गायों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके साथ ही गांव को जाने वाला पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुआ है। मल्ली, श्रीकोट , कलढुंग और बैंग्वाड़ी की पेयजल योजनाएं भी मलबे के कारण टूट गई है। स्थानीय लोगों के खेतों में भी भारी मलबा व पत्थर आ गए है। मौके पर राजस्व टीम के साथ ही थाना प्रभारी पौड़ी विनोद गुंसाई मय टीम पहुंचे। इधर, ग्राम प्रधान बैंग्वाड़ी मधु खुगशाल ने कहा है कि हादसे के कारण जो नुकसान हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हुई संगोष्ठी, त्रिलोक चंद्र भट्ट रहे मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद
Next: मौसम: चार जनपदों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाकी जिलों में येलो अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.