Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की हुई समीक्षा बैठक
  • पौड़ी

आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की हुई समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 13/11/2022
rns featured image new

एक बूथ 10 यूथ के फार्मूले के साथ करेंगे संगठन विस्तार: भट्ट

श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आम आदमी पार्टी के टिहरी जिले के प्रभारी हिम्मत सिंह बिष्ट का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बिष्ट ने संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट ने कहा कि शीघ्र देवप्रयाग विधानसभा में 1 बूथ 10 यूथ के फार्मूले के साथ संगठन विस्तार करेंगे। बैठक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ शाह ने रेलवे में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, सैनिक प्रकोष्ठ के मनमोहन सेमवाल ने देवप्रयाग क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन खुलवाने को लेकर, हरदेव कुमार ने कड़ाकोट पट्टी की सड़कों की दुर्दशा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। जिला प्रभारी हिम्मत सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर क्षेत्र के मुद्दों को उठाने पर जोर देने को कहा। साथ ही साफ सुथरे चरित्र और दूसरी पार्टियों में उपेक्षित कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष विजय असवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र भानु तिवाड़ी, ग्राम प्रधान सेंद्री मंगशीर शाह ने विचार रखे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक का सिर फोड़ा, सात पर मुकदमा
Next: घनसाली विस की सात सड़कों को मिली वित्तीय स्वीकृति

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.