Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
  • पौड़ी

आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

RNS INDIA NEWS 08/12/2023
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने डीएम कार्यालय के बाहर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द ही समस्याएं हल करने की मांग उठाई। गुरुवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मिनिस्ट्रीय कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अपर मुख्य सचिव व मुख्य सचिव स्तर पर मांगों पर सहमति बनने के बाद भी शासनादेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बना हुआ है। कर्मचारियों ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के वर्तमान कुल स्वीकृत 6 प्रतिशत पदों में से 3 प्रतिशत पदों को उच्चीकृत कर उपनिदेशक प्रशासक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी समूह ख के राजपत्रित पद का गजट नोटिफिकेशन करने सहित 21 सूत्रीय मांगों को जल्द हल करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि जल्द ही मांगे हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रेवती नंदन डंगवाल, महामंत्री संजय नेगी, मंडलीय अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल, दीपक नेगी, निर्मला थापा, कविता, सुभाषचंद्र चमोली, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप सिंह नेगी, राहुल, दिगंबर रावत, भारती सेमवाल, कामिनी रावत, कपित, सुधीर, सूरज पाल, राजेंद्र आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बड़कोट में सड़क दुर्घटना में एक की मौत
Next: समिट को लेकर कांग्रेस के सवाल हास्यास्पद और आधारहीन:  चौहान

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.