Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, शराबियों को गिरफ्तार करने की मांग
  • पिथौरागढ़

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, शराबियों को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 06/07/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। विश्व प्रसिद्ध बिर्थी झरने पर शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों से भी अभद्रता की। मना करने पर शराबियों ने स्थानीय ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। साथ ही गांव में जाकर ग्रामीणों को धमकाया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर शराबियों को गिरफ्तार करने की मांग की और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कहा आए दिन यहां इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके पुलिस चुप है। बुधवार को बिर्थी के ग्रामीण प्रधान राधिका देवी के नेतृत्व में नाचनी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बीते मंगलवार को कुछ लोगों ने बिर्थी झरने पर शराब पी रहे थे। नशे में चूर तथाकथित लोगों ने पर्यटकों के साथ अभद्रता की। गांव के कुछ लोगों के समझाने पर वे लोग उनके साथ भी अभद्रता पर उतर आए। कुछ देर बाद शराबी गांव में आए और ग्रामीणों को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। उनका आरोप है बीते एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। बावजूद इसके पुलिस चुप है। शराबियों के आतंक से पर्यटकों भी परेशान हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। वहीं, पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण अपने घरों को गये। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूध-पनीर और सूजी के सैंपल फेल आने पर 3.10 लाख जुर्माना
Next: समय पर कूड़ा न उठने से सड़कों पर लग रहा जाम

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.