Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • आक्रोशित ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

आक्रोशित ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 28/07/2020
06 (1)

बागेश्वर। सरकार चाहे विकास के लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत आज भी इसके इतर है। आज भी कई ग्रामीण इलाके मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रहे हैं। वज्यूला ग्राम पंचायत के गढ़तीधार और भैंसखाल तोक में भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल रहा है। कई बार विभाग और जनप्रतिनिधियों के सामने समस्या रखने पर भी निदान नहीं हुआ तो आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन के साथ डीएम से जल्द समस्या का संज्ञान लेने की मांग की। वज्यूला के ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव के लिए बनी पुरानी पेयजल योजनाएं जर्जर हो गई हैं। जो मात्र शोपीस बनी हुई हैं। वहीं प्राकृतिक स्रोत भी लगातार सूखते जा रहे हैं। इससे 150 से अधिक परिवारों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार लोगों ने विभाग सहित एसडीएम, डीएम व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उनकी समस्या का निदान नहीं किया। उन्होंने डीएम से जल्द इन गांवों का पेजयल संकट दूर करने की मांग की। समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। इस मौके पर मनोज पांडेय, हरीश पांडेय, पूरन चंद्र कैलाश पांडेय, विनोद पांडे आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर में एनएसयूआई ने फूंका पुतला
Next: टनकपुर का लाल इमली पड़ाव माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

Related Post

Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
Dhami pic new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा
  • भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े
  • उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती
  • एसएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, कानून व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर
  • खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.