Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आगामी चुनावों में रहेगी 50 प्रतिशत से अधिक बूथों पर आयोग की सीधी नजर
  • उत्तराखंड

आगामी चुनावों में रहेगी 50 प्रतिशत से अधिक बूथों पर आयोग की सीधी नजर

RNS INDIA NEWS 18/12/2021
default featured image

देहरादून। चुनाव आयोग की आगामी चुनावों में 50 प्रतिशत से अधिक बूथों पर आयोग की सीधी नजर रहेगी। वेबकास्टिंग के जरिये आयोग बूथों पर होने वाली हर गतिविधि की निगरानी करेगा। इसके लिए इन बूथों पर सीसी कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है। मकसद यह कि चुनावों को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।  प्रदेश में मार्च 2022 को नई सरकार का गठन होना है। इससे पहले यहां चुनाव कराए जाने हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तैयारियों में जुट गया है। इस बार चुनाव में नई एम थ्री इवीएम मशीन उपयोग में लाई जाएंगी। इसके लिए 18400 नई इवीएम और वीवी पैट मशीनें आ चुकी हैं। इन मशीनों पर इन दिनों मतदाताओं को वोट डालने की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही इनके संचालन की जानकारी निर्वाचन अधिकारियों को देने के लिए मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित किए जा रहे हैं।
प्रदेश में इस बार आयोग ने बूथों की संख्या में भी इजाफा किया है। कोरोना की गाइडलाइन का अनुपालन करने के लिए इस बार एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं से ही मतदान कराया जाएगा। कई बूथ ऐसे हैं जहां 1200 से अधिक मतदाता हैं। इस कारण प्रदेश में बूथों की संख्या में इजाफा किया गया है। बीते विधानसभा चुनावों में बूथों की संख्या 1024 थी। अब एक बूथ पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या तय करने के बाद 623 नए बूथ बनाए गए हैं। ऐसे में बूथों की कुल संख्या 11647 हो गई है। चुनावों को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए आयोग ने इस बार मतदान की प्रक्रिया पर भी नजर रखने का निर्णय लिया है। आयोग ने बीते चुनावों में शुरु की गई वेबकास्टिंग की सफलता को देखते हुए इस बार 50 प्रतिशत बूथों को इसके दायरे में लाने का निर्णय लिया है। यानी आयोग मतदान के दिन इन बूथों पर होने वाली गतिविधियों पर सीधे नजर रख सकेगा। हर दूसरा बूथ आयोग की निगरानी में होगा। इसके लिए इन दिनों सीसी कैमरों की खरीद की जा रही है। चुनाव नजदीक आते ही इन्हें लगाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास ने बताया कि इस बार सभी अति संवेदनशील, संवदेनशील और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के सभी बूथों को वेबकास्टिंग के दायरे में लाया जाएगा। इसके अलावा शेष बूथों पर भी इन्हें लगाया जाएगा। प्रयास यह रहेगा कि हर मतदान केंद्र में कम से कम एक बूथ से वेबकास्टिंग की जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगले हफ्ते शुरू होगा पुलभट्टा का फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात
Next: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.