Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • आगामी उपचुनाव में चारों सीटों पर परचम लहराएगी भाजपा : अमित ठाकुर
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

आगामी उपचुनाव में चारों सीटों पर परचम लहराएगी भाजपा : अमित ठाकुर

RNS INDIA NEWS 07/10/2021
rns featured image new

आरएनएस शिमला। हिमाचल प्रदेश की एक लोकसभा व तीन विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा चारों सीटों पर अपना परचम लहराएगी। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अमित ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों प्रदेश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने वन बूथ ट्वेंटी यूथ अभियान के तहत प्रदेश के हर बूथ पर 20 नए युवाओं को जोड़ा तथा अधिकांश स्थानों पर इनका डिजिटल सत्यापन का कार्य भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की ओर से मंडी लोकसभा के साथ साथ तीनों विधानसभा क्षेत्रों में युवा मोर्चा की ओर से प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति के साथ- साथ ग्राम केंद्रों और बूथ स्तर तक भी प्रभारियों की जाएगी, जो कि हर बूथ पर तैयार की गई 20 युवाओं की टीम को साथ लेकर पार्टी के निर्देशानुसार चुनावी गतिविधियों को गति देने का कार्य करंगे।

अमित ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार ने विकास को गति देने के साथ-साथ गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए भी अनेकों योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ देश और प्रदेश के हर वर्ग को मिला है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा के पास सरकार की सैंकड़ों जनहित की योजनाएं और एक मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। वहीं कांग्रेस के पास गिनाने के लिए न कोई नीति न नियत है, साथ ही कांग्रेस नेतृत्व विहीन, विचारविहीन और कार्यकर्ताविहीन दल है जिसके चलते प्रदेश कांग्रेस अपने दिवंगत नेताओं ने नाम पर श्रद्धांजलि मांग कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते हुए केवल परिवारवाद के सहारे चुनावों में उतर रही है। उन्होंने कहा कि जनता जागरूक है, 2019 के आम चुनाव के बाद हुए उपचुनाव में भी प्रदेश की जनता ने भाजपा को अपार समर्थन दिया था तथा इस बार भी प्रदेश की जनता नरेंद्र मोदी एवं जयराम ठाकुर की जनहित की नीतियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करते हुए चारों सीटों पर भाजपा को विजयी बनाएगी। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ धीमान ने दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीणों को दिया विषैले सांप पकड़ने का प्रशिक्षण
Next: न्याय न मिलने पर दी मनोज ने आत्मदाह की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.