Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आग लगने से सेब, चूलू और अखरोट के पेड़ जलकर राख
  • देहरादून

आग लगने से सेब, चूलू और अखरोट के पेड़ जलकर राख

RNS INDIA NEWS 09/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। तहसील क्षेत्र कालसी अंतर्गत फटेऊ के घातवा खेड़ा में आग लगने से बागवानों के विभिन्न प्रकार के फलदार पेड़ जलकर राख हो गये हैं। इससे बागवानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। तहसील प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। बुधवार को फटेऊ के घातवा खेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में फलदार पेड़ों में आग लग गई। आग की चपेट में आने के कारण सेब, चूलू, अखरोट आदि के पेड़ों को नुकसान पहुंचा और कई फलदार पेड़ जल कर राख हो गये। आग से बागवान जयपाल सिंह के अनार, अखरोट के बारह से अधिक पेड़ जलकर राख हो गए। इसके अलावा अनार, सेब, चूलू और देवदार साठ से अधिक पेड़ अन्य बागवानों के भी जलकर राख हो गये हैं। आसपास के गांवों के कुछ लोग पशुओं के साथ चुगान कराने गये थे। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर अन्य बागवानों के पेड़ों को जलने से बचा लिया। आग बुझाने वाले ग्रामीणों में रविता, सुनीता, मीमा, रमेश आदि शामिल रहे। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से बागवानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विभाग ने शिवपुरी में चलाया स्वच्छता अभियान
Next: पुलभट्टा पुलिस ने बड़े पैमाने पर विदेशी मदिरा पकड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.