Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आदि गुरु शंकराचार्य ने भारत को एक सूत्र में बांधने का काम किया: त्रिवेन्द्र रावत
  • देहरादून

आदि गुरु शंकराचार्य ने भारत को एक सूत्र में बांधने का काम किया: त्रिवेन्द्र रावत

RNS INDIA NEWS 02/05/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  भगवान आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर शुक्रवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान दंडीवाड़ा मायाकुंड में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में संत जुटे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि आदि गुरु भगवान शंकराचार्य साक्षात शंकर भगवान के ही अवतार थे। उन्होंने पूरे भारत वर्ष को एक सूत्र में बांधने का काम किया। शुक्रवार को भगवान आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान दंडीवाड़ा मायाकुंड में महोत्सव का आयोजन किया गया। गंगातट त्रिवेणीघाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शंकराचार्य भगवान की पादुका का पूजन किया गया।
इसके बाद नगर में एक शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होकर आश्रम में संपन्न हुई। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत आदि गुरु भगवान शंकराचार्य साक्षात शंकर भगवान के ही अवतार थे। उनके द्वारा किये हुए महान कार्यों के आधार पर उनको राष्ट्रपिता की उपाधि दी जानी चाहिए। कम उम्र में उन्होंने पूरे भारत वर्ष को एक सूत्र में बांधनें का काम किया। दंडी स्वामी आत्मानंद ने कहा कि आदि जगतगुरु शंकराचार्य भगवान ने ऐसे समय में सनातन धर्म की रक्षा की जब चारों और से सनातन धर्म पर आक्रमण किया जा रहा था। उन्होंने भारत वर्ष के चारों दिशाओं में चारों धामों की पुनर्स्थापना एवं चार पीठों की स्थापना के अलावा अनेकों मठ मन्दिरों को पुर्नस्थापित किया। योगानंद देवानंदाचार्य महाराज ने कहा कि हम सबको आद्य गुरु शंकराचार्य भगवान के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने वैदिक संस्कृति के रक्षा के लिए पूरे भारत वर्ष का भ्रमण किया। उन्होंने यात्रा कर वैदिक धर्म को पुनर्जीवित किया। इस अवसर पर दयाराम दास महाराज, कृष्णाचार्य महाराज,मेयर शंभू पासवान,पूर्व मेयर अनिता ममगाई,महन्त रवि प्रपन्नाचार्य,संजय शास्त्री, एलपी पुरोहित, शैलेन्द्र मिश्रा, डॉ. राजेश नैथानी, कृष्ण कुमार सिंघल, महेशानंद गिरि, महन्त अजय गौड, आचार्य अजय विजल्वाण, सुधीर राय, दिनेश चंद मास्टर, दिनेश सती, लक्ष्मन सिंह चौहान, डॉ. जनार्दन कैरवान, आचार्य जितेन्द्र भट्ट, आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल, पुष्पा ध्यानी, आशाराम व्यास, रमाबल्लभ भट्ट, योगेश उनियाल, चन्द्रसिंह कैंतुरा, रीना उनियाल, कुसुम जोशी, जयेन्द्र रमोला, डॉ. भानु उनियाल, आचार्य विपिन बहुगुणा, वैदिक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जगमोहन मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष गंगाराम व्यास, आचार्य मणिराम पैन्यूली,महेश चमोली, सूरज विजल्वाण, शुभम नौटियाल, मुकेश थपलियाल, शंकरमणि भट्ट, उमेश भट्ट, संदीप शास्त्री, विनय उनियाल, इन्द्रकुमार गोदवानी, सुशीला सेमवाल, मिर्जा गोयल, गंगा सभा के अध्यक्ष राहुल शर्मा, पार्षद रीना शर्मा, माधवी गुप्ता, रविन्द्र राणा, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ,अभिषेक शर्मा, मनोज ध्यानी, दीपक धमीजा आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के कार्मिकों को 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव किया अनुमोदित
Next: वनस्पति विज्ञान के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली तैनाती

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.