Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आधार कार्ड की फोटोकॉपी शेयर करने की चेतावनी वाले बयान को सरकार ने लिया वापस, कहा- विवेक का इस्तेमाल करें
  • राष्ट्रीय

आधार कार्ड की फोटोकॉपी शेयर करने की चेतावनी वाले बयान को सरकार ने लिया वापस, कहा- विवेक का इस्तेमाल करें

RNS INDIA NEWS 29/05/2022
default featured image

नई दिल्‍ली। सरकार ने आधार कार्ड को लेकर अपने बयान को वापस ले लिया है जिसमें नागरिकों को आधार के मिस यूज से बचने के लिए किसी भी संस्थान या कंपनी के साथ आधार कार्ड डिटेल शेयर करने की चेतावनी दी गई थी। अब सरकार द्वारा एक नई प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। नई प्रेस विज्ञप्ति में सरकार ने इसे वापस लेने की बात कही है। बयान वापस लेने के पीछे ‘गलत अर्थ’ की संभावना का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है, “प्रेस विज्ञप्ति की गलत व्याख्या की संभावना को देखते हुए, इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।”

सरकार ने कहा- विवेक का करें इस्तेमाल
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है  कि आधार धारकों को केवल इसे इस्तेमाल करने और साझा करने में सामान्य विवेक का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि इससे पहले 27 मई को जारी नोटिफिकेशन में मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ने कहा था कि सिर्फ UIDAI  से लाइसेंस प्राप्त संगठन ही किसी व्यक्ति की पहचान के लिए आधार का उपयोग कर सकते हैं।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि होटल या फिल्म हॉल जैसी निजी संस्थाएं आधार कार्ड की प्रतियां रखने की हकदार नहीं हैं। सरकार ने लोगों को फोटोकॉपी की जगह मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar) का इस्तेमाल करने को कहा था, जिसमें आधार कार्ड के सिर्फ आखिरी 4 डिजिट दिखते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेपाल में 22 लोगों को लेकर जा रहा विमान लापता, 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी थे सवार
Next: गुजरात और राजस्थान की टीम पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे इतने करोड़

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.