Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • आधा दर्जन से ज्यादा कौवों के मरने से दहशत
  • चमोली

आधा दर्जन से ज्यादा कौवों के मरने से दहशत

RNS INDIA NEWS 13/01/2021
rns featured image new

चमोली। जिले के दूरस्थ क्षेत्र निजमुला घाटी में आधा दर्जन से ज्यादा कौवों के मरने से दहशत फैल गई है। बुधवार को यहां के इरानी गांव में खेतों में कौवों मरे पड़े मिले। बदरीनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने कौवों के मरने की सूचना दे दी है।
घाटी के गोणा गांव में मंगलवार को भी एक पक्षी खेतों में मर गया था। वन विभाग की डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया की क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी के साथ टीम भेजी गई है। पशु चिकित्सकों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। मृत पक्षियों को कब्जे में लेकर सैंपल लिए जाएंगे।
बर्ड फ्लू की आशंका के बीच राजधानी दून समेत विभिन्न इलाकों में मंगलवार को 64 कौवे, चार कबूतर और नौ बगुले मरे मिले हैं। मृत कौवों, बगुलों और कबूतरों को दफना दिया गया है। कुछ के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. एसबी पांडे के अनुसार फिलहाल किसी मृत पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
मंगलवार को राजधानी के विभिन्न इलाकों में 64 कौवे मरे पाए। दूसरी ओर नौ बगुलों और कबूतरों के भी मरने की सूचना मिली है। इतनी अधिक संख्या में कबूतरों, कौवों, बगुलों के मृत पाए जाने के बाद स्थानीय लोग बर्ड फ्लू की आशंकाएं जता रहे हैं।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसबी पांडे का कहना है कि जहां से भी पक्षियों के मरने की सूचनाएं आ रही हैं वहां विभागीय टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। कौवों की मौत बर्ड फ्लू बीमारी से हुई इसे लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
कबूतरों, कौवों और बगुलों की मौत ने वन विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। पक्षियों के मरने की सूचनाएं लगातार मिलने की वजह से दोनों विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार को दिनभर भागदौड़ करते नजर आए।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसबी पांडे का कहना है कि पक्षियों के मरने की जानकारी जहां से भी आ रही है वहां विभागीय कर्मचारियों की टीमें भेजी जा रही हैं। पक्षियों के शवों को दफनाने के साथ ही उनके नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रॉपर्टी डीलर पर हमला कर लूट की कहानी के पीछे आखिरकार रंजिश की कहानी निकली
Next: फर्जी फूड लाइसेंस बनाने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

सीमांत जिलों में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने पर जोर

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.