Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • आदमखोर गुलदार को लेकर कनालीछीना के लोगों ने किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

आदमखोर गुलदार को लेकर कनालीछीना के लोगों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/03/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। गुलदार के हमले से महिला की मौत से कनालीछीना क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा क्षेत्र में गुलदार ने अब तक चार महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया है। हर बार गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया जाता है। हर बार वन विभाग एक गुलदार को मारकर अपनी पीछ थपथपाता है। बावजूद इसके मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। कहा कब तक क्षेत्र की महिलाएं गुलदार का निवाला बनेंगी और कब तक घर बर्बाद होते रहेंगे। सोमवार को कलालीछीना क्षेत्र के लोगों ने मुख्य बाजार में वन विभाग व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा क्षेत्र में लगातार गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। अब तक गुलदार ने विकासखंड की चार महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया। बावजूद इसके वन विभाग हाथ पर हाथ धरे है। कहा हर बार वन विभाग एक गुलदार को मारकर अपनी पीछ थपथपाता है। लेकिन गुलदार आए दिन महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है। कहा वन विभाग की यह संदेहास्पद कार्यशैली आए दिन क्षेत्र की महिलाओं की मौत का कारण बन रही है। लोगों ने कहा आखिरकार कब गुलदार के आतंक से मुक्ति मिलेगी, वन विभाग को यह स्पष्ट करना चाहिए। विभाग को शिकारियों की संख्या बढ़ाकर जल्द ही आदमखोर का खात्मा करना होगा। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र आदमखोर नहीं मारा गया तो वे वन विभाग के खिलाफ सडक़ों पर उतरेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धारचूला के व्यापारियों ने कहा समस्याओं पर संवाद करे नगर पालिका
Next: श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.