Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुल्हन को विदा करने के लिए गांव हुआ छावनी में तब्दील
  • हरिद्वार

दुल्हन को विदा करने के लिए गांव हुआ छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 17/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार।  हरिद्वार जिले के भगवानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन को विदा करने के लिए गांव छावनी में तब्दील हो गया। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बाद दूल्हे और बारातियों की भी टेंशन बढ़ गई थी। कुछ युवकों ने बारातियों पर पथराव कर दिया, जिससे पूरे गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारात में बैंडवाले के साथ हुई गलतफहमी के बाद अकबरपुर कालसो गांव में तनाव की स्थिति बन गई। कुछ युवकों ने बारातियों पर पथराव कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पहरे में विदाई हुई। अकबरपुर कालसो गांव में गुरुवार को एक बारात क्षेत्र के ही डाडा पट्टी गांव से आई हुई थी। सुबह बारात आने के बाद शाम को दुल्हन की विदाई से पहले बारद्वारी की रस्म निभाई जा रही थी।  इस रस्म के लिए बाराती बैंड-बाजे के साथ गांव में निकले। बैंड की धुनों पर बाराती नाच रहे थे, लेकिन बैंडवाला आगे तेज चल रहा था। बारातियों ने बैंडवाले को धीरे चलने को कहा। बैंडवाला अकबरपुर कालसो का निवासी है। बारातियों की उससे बात चल ही रही थी कि वहां मौजूद गांव के कुछ लोगों को लगा कि बाराती बैंडवाले से अभद्रता कर रहे हैं। युवक दूसरे पक्ष से जुड़े हुए थे। इस गलतफहमी के बीच  दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने बारातियों से गाली गलौच करते हुए पथराव कर दिया। जिससे बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। मामला दो अलग-अलग पक्षों से जुड़ा होने से तनाव की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पथराव करने के आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद शादी कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। पुलिस पहरे में विदाई हुई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने विवाद किया है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी शांति व्यवस्था नहीं बिगाड़ने दी जाएगी। पुलिस ने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को भी थाने बुलाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खून से लथपथ मिला युवक का शव
Next: राज्यपाल ने की नीब करौरी मन्दिर व गोलू देवता घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : गोदियाल
  • डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग
  • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब
  • स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ
  • कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर 4.20 लाख की साइबर ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.