Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राज्यपाल ने की नीब करौरी मन्दिर व गोलू देवता घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

राज्यपाल ने की नीब करौरी मन्दिर व गोलू देवता घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 17/02/2023
rns featured image new

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद नैनीताल क्षेत्र में हनुमन्त अवतार परमपूज्य बाबा नीब करौरी महाराज जी के साथ ही न्याय के देवता, गोलू देवता घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा देश व प्रदेश की खुशहाली समृद्वि, प्रगति की कामना की।
राज्यपाल ने कहा कि इन स्थानों में पवित्रता, भव्यता, दिव्यता है वह अपने आप में एक अलग शक्ति है, ऐसा लगता है कि आज मैंने साक्षात दर्शन किये। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि, वीरभूमि एवं संतो की भूमि है। राज्यपाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने बाबा केदारनाथ के प्रांगण  से कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर जो दिव्यता है उससे भारत को विकसित राज्य एवं विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
नीब करौरी मन्दिर के प्रबन्धक दिनेश चन्द्र त्रिपाठी एवं न्याय के देवता गोलू देवता घोड़ाखाल मन्दिर के पुजारी कुंवर चन्द्र जोशी ने राज्यपाल को मन्दिरों की दिव्य शक्ति की विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरांत राजभवन में कुलपति एन.के. जोशी ने राज्यपाल से भेंट कर विश्वविद्यालय के विभिन्न बिन्दुओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, पारितोष वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुल्हन को विदा करने के लिए गांव हुआ छावनी में तब्दील
Next: सीएम धामी ने किया उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट कार्यशाला को संबोधित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित
  • पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान
  • जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : गोदियाल
  • डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.