Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • युवाओं के लिए सबसे पहले जेल जाने को तैयार हूँ: आर्य
  • नैनीताल

युवाओं के लिए सबसे पहले जेल जाने को तैयार हूँ: आर्य

RNS INDIA NEWS 15/02/2023
yashpal-aarya-1

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बेरोजगारों के आंदोलन को लेकर विपक्ष पर लगे आरोपों पर सफाई दी है। उनका कहना है कि विपक्ष बेरोजगार संघ के कंधे पर रखकर बंदूक नहीं चला रहा है। संघ के संघर्ष और पुख्ता सूचनाओं के आधार पर जो कार्रवाई बहुत पहले हो जानी चाहिए थी, उसे देरी से कर सीएम अपनी खुद की पीठ थपथपा रहे हैं। आर्य ने कहा कि विपक्ष सड़क से लेकर विधानसभा तक बेरोजगारों की आवाज बुलंद करेगा और यदि जेल जाने की नौबत आती है तो वे (नेता प्रतिपक्ष) सबसे पहले जेल जाएंगे। मीडिया को जारी बयान में आर्य ने कहा है कि भर्ती घोटाले और पेपर लीक के तमाम मामले खोलने के लिए सीएम और पुलिस प्रशासन को जिस बेरोजगार संघ को पुरस्कृत करना चाहिए था, उसी पर लाठियां बरसाई गईं। उन्हें जेल भेजकर श्रेय खुद लूटा जा रहा है। आर्य ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा विधानसभा और सड़कों पर अपने धर्म का निर्वहन किया है। भाजपा की सरकारें पिछले 6 साल से नकल के मामले में अपने राजधर्म को निभाने में असफल रही हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए सरकार से पूछा है कि वीडीओ परीक्षा में नकल के लिए बनी रणबीर सिंह कमेटी की जांच रिपोर्ट किसने दबाई थी? यदि 2017-2018 में दोषियों पर कार्रवाई हो जाती तो राज्य 5 साल पहले नकल माफिया से मुक्त हो जाता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल बैंक की नई पहल- बैकिंग ऑन व्हीलस
Next: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए 52 निर्णय, यहाँ जानें…

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.