Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • महल सिंह हत्याकांड के आरोपी काला ने भेजा एक और धमकी का मैसेज
  • ऊधम सिंह नगर

महल सिंह हत्याकांड के आरोपी काला ने भेजा एक और धमकी का मैसेज

RNS INDIA NEWS 12/02/2023
default featured image

रुद्रपुर। क्रेशर मालिक महल सिंह हत्याकांड के आरोपी हरजीत सिंह उर्फ काला ने एक और धमकी भरा मैसेज भेजा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर निवासी जगप्रीत सिंह पूरेवाल पुत्र लखविंदर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि ग्राम जुड़का निवासी उसके बिजनेस पार्टनर महल सिंह की 13 अक्टूबर 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ग्राम गुलजारपुर, हाल कनाडा निवासी हरजीत सिंह उर्फ काला ने दो सूटरों को भेज कर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। एनआरआई हरजीत सिंह उर्फ काला द्वारा बतौर एडमिन एक वाट्सएप ग्रुप चलाया जा रहा है। जिसमें उसने धमकी भरा मैसेज पोस्ट किया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि काला ने मैसेज में लिखा कि विकेट गिरेगा, फिर दूसरा मैसेज में विकेट तो गुलजारपुर में भी गिरेगा व तीसरे मैसेज में उसने पी यू एल पोस्ट किया गया है। मैसेज में सीधा संबंध पीड़ित व्यक्ति से है। वह पूर्व में भी उसको वाट्सएप पर काल कर जान से मारने की धमकी दे चुका है। पीड़ित ने कहा कि वाट्सएप ग्रुप में गुरजीत सिंह बड़वा निवासी गुलजारपुर की भी संलिप्तता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वैधानिक कार्यवाही की जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों की हुई जांच
Next: किमाड़ी रोड पर पर्यटकों की कार में लगी आग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.