Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम के जनसुनवाई कार्यक्रम में 112 शिकायतें प्राप्त
  • देहरादून

डीएम के जनसुनवाई कार्यक्रम में 112 शिकायतें प्राप्त

RNS INDIA NEWS 06/02/2023
default featured image

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में आज 112 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर मामले भूमि से संबंधित प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त पेंशन, सड़क पर अतिक्रमण, आर्थिक सहायता दिलाने, आर्थिक सहायता के नाम पर धोखाधड़ी करने, नलकूप निर्माण, लम्बें समय से गेस्ट हाउस बंद रहने, बैंक द्वारा सीज भवन से शैक्षिक अभिलेख दिलाने, आधारकार्ड अपडेट करने, शस्त्र लाइसेंस,सहारा इण्डिया द्वारा किए गए धोखाधड़ी, सीवर लाईन बंद करने, विद्युत पेयजल आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों, नगर निगम एवं एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अतिक्रमण, अवैध कब्जे, अवैध निर्माण की शिकायतों पर अधीनस्थों से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त स्वंय भी मौका मुआवना करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की सतंुष्टि न होने पर अधिकारी स्वंय मौका मुआवना कर संबंधित पक्षों से वार्ता करते हुए नियमानुसार समस्या का समाधान करें।
जनसुनवाई में डाक पट्टी में लंबे समय से दाखिला खारिज न होने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सोहन लाल निवासी बड़ासी अपनी भूमि का सीमांकन करवाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को उक्त भूमि का राजस्व एवं वन विभाग से संयुक्त निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए। ईस्ट होपटाउन में भूमि का आॅनलाइन दर्ज न होने तथा विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत आंगनबाड़ी की भूमि पर कब्जा करने की शिकायतों पर उपजिलाधिकारी विकासनगर को जांच के निर्देश दिए। रायपुर निवासी विनोद सुयाल ने पड़ोसियों द्वारा अपनी निजी भूमि पर बाउन्ड्री न करने देने की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शास्त्री नगर निवासी मीना देवी द्वारा कोविड से पति की मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता की मांग की गई। जिस पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को परीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बालावाला निवासी सरिता देवी ने पड़ोसी द्वारा गोबर गैस प्लान्ट एवं डेयरी का मल-मूत्र की गंद के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल असर पड़ने की शिकायत पर अपर नगर आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। लक्ष्मण चैक निवासियों द्वारा अपनी शिकायती पत्र में अवैध रूप से डेयरी का संचालन करने एवं पशु कू्ररता की शिकायतों पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन को टीम के साथ निरीक्षण करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।  मिली भगत कर आर्थिक सहायता के नाम पर लिए गए दस्तावेजों से विदेशी मदिरा की दुकान चकराता का आंवटन शिकायतकर्ता के नाम करवाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए।  ग्राम धौरा पुड़िया, गौठाड़ लाखामण्डल के ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जौनसार बावर जनकल्याण विकास समिति लाखामण्डल के प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम सभा धौरा पुड़िया की भूमि पर बने पर्यटन आवास ग्रह के जीर्णशीर्ण अवस्था में होने तथा निविदा उपरान्त भी निर्माण कार्य पूर्ण न किए जाने से पूर्व ही लीज हेतु टेण्डर प्रक्रिया आमंत्रित करने की शिकायतों पर जांच की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ० एस.के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, अपर नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सजंय जैन, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अजंली रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सहित विद्युत, पेयजल, जल संस्थान, नगर निगम, समाज कल्याण, सिंचाई, लोनिवि, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी का झूठा आरोप लगाने पर सफाई कर्मचारियों ने किया सभासद का घेराव
Next: गैरसैंण के विकास के लिए 9 योजनाओं पर लगी मुहर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
  • मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.