Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पुल बना नहीं बोर्ड पहले लगा दिया
  • पिथौरागढ़

पुल बना नहीं बोर्ड पहले लगा दिया

RNS INDIA NEWS 06/02/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। पांखू में सेरागाड में बनाया जा रहा 24 मीटर लंबा स्पान का स्टील गार्डर पुल का निर्माण कार्य 11 माह बाद भी पूरा नही हो सका है। लंबा समय बीते जाने के बावजूद कार्यदायी संस्था आधार स्तंभ की दीवार ही बना सकी है। निर्धारित समय में तो कार्यदायी संस्था पुल नहीं बना सकी, लेकिन बगैर पुल निर्माण के ही साईन बोर्ड सड़क किनारे जरूर खड़ा कर दिया है। मार्च 2022 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बौंगाड़-तोराथल सड़क में सेरागाड में स्टील गार्डर पुल का भी निर्माण कार्य शुरू हुआ। करीब एक करोड़ 42 लाख से पुल का निर्माण होना है। लेकिन अब तक पुल बनकर तैयार नहीं हो सका है। ग्राम प्रधान मनोज कार्की का कहना है कि पुल निर्माण का जिम्मा एनपीसीसी मुनस्यारी पर है। लेकिन पुल निर्माण को विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा। कहा हद तो तब हो गई जब विभाग ने 13 दिसंबर 2022 को पुल के कार्य पूर्ण होने का साइन बोर्ड लगा दिया। जबकि हकीकत में अभी पुल का कार्य शुरू हुआ ही नही हैं। विभाग की इस कारनामे से क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अगर शीघ्र ही पुल अस्तित्व में नहीं आया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली के लिए नॉक द डोर अभियान
Next: फर्जी सोसाइटी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.