Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रांची में पुलिस और नक्सलियों में जबरदस्त मुठभेड़, 100 राउंड से ज्यादा चली गोलियां
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

रांची में पुलिस और नक्सलियों में जबरदस्त मुठभेड़, 100 राउंड से ज्यादा चली गोलियां

RNS INDIA NEWS 30/01/2023
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के नक्सलियों के बीच एक और मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से 100 राउंड से भी ज्यादा फायरिंग हुई। पुलिस का कहना है कि तीन से चार नक्सली गोली लगने से घायल हुए हैं, लेकिन उनके साथी उन्हें लेकर जंगलों में भागने में सफल रहे।
चर्चा है कि इनमें से एक नक्सली की मौत हो गई है। पुलिस रविवार रात से ही सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस दौरान 777 कारतूसों के जखीरे के अलावा सात वॉकी-टॉकी और कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
बताया गया कि रांची के एसएसपी को सूचना मिली कि हथियारबंद नक्सलियों का एक दस्ता इलाके के ईंट भट्टा व्यवसायियों से लेवी (रंगदारी) वसूलने के लिए सूमो जंगल में इकट्ठा हुआ है। इसपर डीएसपी अनिमेष नैथानी की अगुवाई में टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।
जंगल में पुलिस टीम के दाखिल होते ही नक्सलियों ने जोरदार फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के इस दस्ते को दस्ता टीएसपीएस के एरिया कमांडर दिनेश गंझू उर्फ तिवारी लीड कर रहा था। पुलिस की फायरिंग में कुछ नक्सलियों के जख्मी होने के बाद पूरा दस्ता उसे लेकर जंगल का लाभ उठाकर भाग खड़ा हुआ।
बता दें कि इसके पहले बीते 23 जनवरी की रात बुढ़मू से सटे ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एरिया कमांडर विशाल शर्मा को मार गिराया था। इस दौरान दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉक्टर की बजाय पशुधन सहायक पहुंचा गाय का प्रसव कराने, लापरवाही से गाय-बछड़े की मौत
Next: ऐसे प्रयास कभी सफल नहीं होंगे, बीबीसी डाक्यूमेंट्री पर विवाद के बीच पीएम मोदी की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.