Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भारी बारिश में हटाया अतिक्रमण
  • पौड़ी

भारी बारिश में हटाया अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 30/01/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में नालियों और पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम और तहसील प्रशासन फिर से सख्त हो गया है। इस संदर्भ में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से भी प्रशासन को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिस पर सोमवार को नगर निगम व तहसील प्रशासन की टीम ने भारी बारिश में नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसके तहत नालियों व पटरियों को घेर कर लगाए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान आठ से अधिक चालान भी काटे गए व 25 दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। दो दिन पहले नगर निगम में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नगर निगम और तहसील प्रशासन को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि रविवार को नगर क्षेत्र में नालियों व पटरियों को घेर कर अतिक्रमण करने वाले लोगों को अतिक्रमण स्वत: हटाने की हिदायत दे दी गई थी। सोमवार को जब नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने गई तो कुछ स्थानों पर अतिक्रमण जस का तस देखने को मिला। जिस पर आठ का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि नालियों व दुकान के बाहर पटरियों पर अतिक्रमण किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। दुकानदारों को ढाई फीट पटरी छोड़नी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी लोगों से अतिक्रमण न करने की अपील की गई थी। इस दौरान तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला व पुलिस की टीम भी मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनता दरबार: सीडीओ ने किया आठ शिकायतों का समाधान
Next: मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न की पैरवी करने पर जताया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.