Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
rns featured image new

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश में 30 जनवरी से शुरू हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भारत सरकार की ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना’ (टॉप्स) के 15 एथलीट मैदान पर उतर कर नवोदित एथलीटों को प्रोत्साहित करेंगे।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि टॉप्स के तहत पहले से ही अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर चुके एथलीट यहां जमीनी स्तर के एथलीटों को आगे बढऩे के लिये प्रेरित करेंगे।
इन खिलाडिय़ों में महाराष्ट्र के विशाल चांगमई, मंजिरी अलोन, अपेक्षा फर्नांडीस, आकांक्षा व्यवहारे, हरियाणा की रिद्धि, उन्नति हुड्डा, शिव नरवाल, तेजस्वनी, निश्चल, दिल्ली की पायस जैन और कर्नाटक की रिधिमा वीरेंद्रकुमार एवं यशस्विनी घोरपड़े सहित अन्य एथलीटों के नाम शामिल हैं।
विज्ञप्ति में बताया गया कि मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, खरगोन (महेश्वर) और बालाघाट के अलावा नयी दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में करीब छह हजार एथलीट हिस्सा लेंगे। यूथ गेम्स में कुल 27 विधाएं होंगी। इन खेलों के इतिहास में पहली बार वाटर स्पोर्ट्स को शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा कैनो स्लैलम, कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग जैसे पानी के खेल भी साथ होंगे।
टॉप्स का मुख्य उद्देश्य एथलीटों को ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीतने के लिए वित्तीय सहायता और अन्य सहायता प्रदान करना है। साल 2020 में दस से 12 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को लक्षित करते हुए 2028 में ओलंपिक विजेताओं को तैयार करने के लिये टॉप्स की शुरुआत की गयी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीसीसीआई ने वुमेंस प्रीमियर लीग के मुख्य प्रायोजन के लिये बोलियां आमंत्रित कीं
Next: अडानी समूह ने फिर कहा अमेरिकी कंपनी के आरोप निराधार, एफपीओ में बदलाव न किए जाने का संकेत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.