Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने ली महर्षि चरक शपथ
  • पौड़ी

एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने ली महर्षि चरक शपथ

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस बैच 2022 के छात्र-छात्राओं का व्हाइट कोट सेरेमनी एवं महर्षि चरक शपथ समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एमबीबीएस छात्र -छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाकर शुभकामनाएं दी। व्हाइट कोट सेरेमनी के बाद एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को डॉक्टरी पेशे के दौरान अनुशासन एंव मरीज के ईलाज के प्रति ईमानदारी, निष्ठा से कार्य करने हेतु महर्षि चरक शपथ दिलाई गई। चरक शपथ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नियति ऐरन ने दिलाई गई। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महर्षि चरक शपथ लेने वाले 150 एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह डॉक्टर बनने की पहली सीढ़ी है और डॉक्टर के प्रति जो मरीज की आशाएं रहेगी उसे पूरी मनोयोग से निभायेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि चिकित्सक के लिए हर मरीज सेवा के साथ -साथ एक शिक्षक भी है, जो चिकित्सक इस भाव व भावना से मरीज का इलाज करता है वही समाज का कल्याणकारी चिकित्सक है। कहा कि मेडिकल कॉलेजों में भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान प्राप्त ऋषियों का सम्मान में महर्षि धनवंतरी, महर्षि सुश्रुत एवं महर्षि चरक की प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान प्राप्त ऋषियों महर्षि धनवंतरी, महर्षि सुश्रुत एवं महर्षि के विचार व प्रेक्टिस को हर चिकित्सक को अपने जीवन में धारण कर मरीजों की सेवा में समर्पित होना चाहिए। यही एक चिकित्सक का सर्वश्रेष्ठ कर्तव्य है। इसी भावना के तहत एक चिकित्सक का दर्जा ईश्वर के बाद द्वितीय स्थान पर रखा गया है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, यूसीएफ अध्यक्ष मातबर रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवाण, वासुदेव कंडारी, अतर सिंह असवाल, गणेश भट्ट, डॉ.बीपी नैथानी, विकास कुकरेती, कुशलानाथ, डॉ. सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चंबा में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आगाज
Next: श्रीनगर क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.