Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने किया प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता बैज एवं फोटो युक्त पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित
  • देहरादून

13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने किया प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता बैज एवं फोटो युक्त पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित

RNS INDIA NEWS 25/01/2023
compressjpg02 (49)

देहरादून। राजभवन ऑडिटोरियम में 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता बैज एवं फोटो युक्त पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाता जागरूकता हेतु राज्य के दो निर्वाचन आइकॉन पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ‘मैती’ और पद्मश्री प्रीतम भरतवाण को सम्मानित किया। राज्यपाल ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में निर्वाचन प्रबंधन, स्वीप, एक्सेसिबल इलेक्शन आदि क्षेत्रों में एवं मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार किये गये कैलेंडर का विमोचन किया। राज्यपाल ने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यपाल के सम्मुख निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किये गए मतदाता गीत ‘मैं भारत हूँ’ का भी अनावरण किया गया।
मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने प्रथम बार मतदाता बन रहे युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने मताधिकार के प्रयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि हमारे जीवंत लोकतंत्र के संचालन में चुनाव प्रक्रिया की प्रमुख भूमिका है। चुनाव प्रक्रिया की सफलता का आधार हमारे जागरूक मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता और उनके निर्वाचन में शत-प्रतिशत प्रतिभाग करना बहुत जरूरी है। यह हमारा कर्तव्य ही नहीं जिम्मेदारी भी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सभी निर्वाचनों में बढ़-चढ़कर मतदान में प्रतिभाग करें।

राज्यपाल ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास के लिए ईमानदार, कर्मठ, कुशल जनप्रतिनिधि चुने जाने जरूरी हैं। इस कार्य की सफलता के लिए मजबूत चुनाव प्रणाली और जागरूक मतदाता का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को शत-प्रतिशत मतदान में भागीदारी सहभागिता करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि नये मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किये जाने के साथ-साथ उन्हें मताधिकार का महत्व बताया जाना जरूरी है।

मतदाता दिवस के अवसर पर सचिव निर्वाचन दिलीप जावलकर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा इस वर्ष की थीम ‘Nothing like Voting, I vote for Sure’ ‘वोट जैसा कुछ नहीं, मैं वोट जरूर करूंगा’ है। सचिव ने बताया कि  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रत्येक जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त चन्द्रशेखर भट्ट, मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी.रविशंकर, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस.भदौरिया, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह, राज्य नोडल अधिकारी स्वीप मो.असलम सहित निर्वाचन विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची-
डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर पी रेणुका देवी, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सौरभ गहरवार, जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रूहेला, जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल, अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी तीरथ पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी बागेश्वर चंद्र सिंह इमलाल, उप जिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी पुरोला जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी, उप जिलाधिकारी गदरपुर राकेश चंद्र तिवारी, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी किच्छा कोस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान, तहसीलदार जसपुर पुनम पंत, तहसीलदार पुरोला शीशपाल सिंह असवाल, तहसीलदार सितारगंज जगमोहन त्रिपाठी, तहसीलदार गदरपुर देवेंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार भटवाड़ी सुरेश चंद्र भटृ, तहसीलदार नैनबाग साक्षी उपाध्याय, तहसीलदार कंडीसौण किशन सिंह मंहत, तहसीलदार जोशियाड़ा सुरेश प्रसाद सेमवाल शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकता: मैखुरी
Next: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में तैनात सैन्य/अर्द्धसैन्य बलों के जवानों एवं अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए “राज्यपाल प्रशंसा पत्र-2023” प्रदान किये

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.