Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा जांच रिपोर्ट की सार्वजनिक
  • उत्तराखंड

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा जांच रिपोर्ट की सार्वजनिक

RNS INDIA NEWS 16/10/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में हुई धांधली की जांच रिपोर्ट अब सार्वजनिक कर दी गई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों से 3 दिन में परीक्षा को स्थगित किए जाने से संबंधित राय मांगी है। उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आयोग की इस कार्रवाई की तारीफ की है। रिपोर्ट में साफ किया गया है कि परीक्षा में सीमित परीक्षा केंद्रों पर नकल करवाई गई। इसमें कुल 57 परीक्षार्थियों ने ब्लूटूथ के जरिए नकल की, जिसमें से 31 अभ्यर्थियों की पहचान की जा चुकी है, जबकि 26 अभ्यर्थियों की अब तक भी पहचान नहीं हुई है। इसी साल फरवरी में वन आरक्षी पद के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षाएं आयोजित करवाई थीं। इस परीक्षा में कुल 1,56,046 युवाओं ने आवेदन किया था, जबकि 99 हजार 400 युवाओं ने इस में परीक्षा दी थी। यह परीक्षा फॉरेस्ट गार्ड के कुल 1218 पदों के लिए करवाई गई थी। लिखित परीक्षा होने के एक दिन बाद ही इस पर सवाल खड़े होने लगे थे। यही नहीं, हरिद्वार और पौड़ी जनपद में तो परीक्षा में धांधली को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। परीक्षा में हुई धांधली पर सवाल खड़े होने के बाद युवाओं ने भी इस पर जमकर आंदोलन किया और फिर सरकार को मामले को लेकर एसआईटी जांच के आदेश करने पड़े थे। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद एसआईटी ने आयोग को रिपोर्ट सौंप दी थी, जिसको अब आयोग ने अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पर अभी रहना होगा और ज्यादा सतर्क : सीएम
Next: सिक्का ढूंढने वाले कृष्णा को मिला चांदी का मुकुट

Related Post

weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.