Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर ठेकेदार से एक लाख की रंगदारी वसूली, गिरफ्तार
  • देहरादून

बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर ठेकेदार से एक लाख की रंगदारी वसूली, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
21 (16)

विकासनगर। एक युवक ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताकर कालसी क्षेत्र के ए श्रेणी के ठेकेदार को डरा धमकाकर एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल ली। आरोपी लगातार ठेकेदार को और रंगदारी देने के लिए दबाव बना रहा था। कालसी थाना पुलिस ने आरोपी को आगरा स्थित रकाबगंज से गिरफ्तार किया है। रविवार को दून में एसएसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि कालसी क्षेत्र के ए श्रेणी के ठेकेदार ने 18 जनवरी को कालसी थाने में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि एक अनजान नंबर से ठेकेदार को फोन आया। फोनकर्ता ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और ठेकेदार को डरा धमकाकर उनसे रंगदारी मांगी। आरोपी ने ठेकेदार से एक लाख की रकम पचास-पचास हजार रुपये के रूप में प्राप्त की। इसके बाद दुबारा से आरोपी ठेकेदार को फोन कर और रुपये देने की मांग कर रहा था। इस पर पुलिस ने रंगदारी वसूलने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित ठेकेदार से आरोपी के मोबाइल नंबरों की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के मोाबइल को सर्विलांस में लगाया। आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र पन्ना दास निवासी ग्राम नरहौली, पोस्ट हेवरा इटावा सैफई यूपी के रूप में हुई। मनोज के नाम पर उक्त मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की लोकेशन पर पहुंचकर उसकी तलाश की। पुलिस टीम ने आगरा के रकाबगंज से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 21 जनवरी को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कालसी पुलिस सीजेएम कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को लेकर देहरादून रवाना हुई। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के कब्जे से फोन बरामद किया गया है। बताया कि आरोपी ने रंगदारी की रकम जिस खाते में मंगाई उस बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बताया कि आरोपी बिश्नोई गैंग से संबंध रखता है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की टीम में थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी, एसआई नीरज कठैत, कांस्टेबल सुदेश कुमार, एसओजी कांस्टेबल सुनील व जितेंद्र चौधरी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री रेखा आर्य के सम्मुख रखी भटवाड़ी क्षेत्र की समस्याएं
Next: कार दुर्घटनाग्रस्त, सवार बुजुर्ग दंपति घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.