Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवा कांग्रेस ने की अवैध निर्माणों पर रोक लगाने की मांग
  • देहरादून

युवा कांग्रेस ने की अवैध निर्माणों पर रोक लगाने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश।  नगर में धड़ल्ले से अवैध तरीके से हो रहे बहुमंजिला इमारतों के निर्माण पर युवा कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अवैध निर्माण पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।  शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि एक तरफ आए दिन एमडीडीए की उपाध्यक्ष और जिलाधिकारी देहरादून द्वारा अवैध निर्माणों को लेकर बयानबाजी दी जा रही है। वहीं दूसरी और ऋषिकेश शहर में खुलेआम बिना नक्शा पास करवाए ही बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जा रहा है लेकिन रसूखदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति ने कहा कि भरत विहार, दून रोड में पशु चिकित्सालय के समक्ष सहित अन्य कई जगहों पर बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। आरोप लगाया कि एमडीडीए के अधिकारी सब कुछ जानकार अनजान बने हुए हैं। यदि जल्द अवैध निर्माणों को रोका नहीं गया तो युवा कांग्रेस आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित त्यागी, विधनसभा उपाध्यक्ष गौरव यादव, आदित्य झा, छात्रसंघ महासचिव अमन पाण्डेय, विकास केवट, सूरज रोथान, अमन भारद्वाज, निशांत बागड़ी, हिमांशु कश्यप, अभिषेक राणा, प्रभा देवी, विकास अशवाल, माला देवी, दीपक कुमार, रविन्द्र यादव, अभिषेक थापा, रोहित राम, यश अरोड़ा, यश गर्ग, सौरभ राणा, खुशी देवी, कार्तिक, आशीष, विजय आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मतदाता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में डीएम ने ली बैठक
Next: स्काउट-गाईड से जुड़े युवा देश हित में करें काम: सीता रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.