Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दहेज उत्पीड़न का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार
  • हरिद्वार

दहेज उत्पीड़न का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/01/2023
default featured image

रुड़की। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए लक्सर पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश के देवबंद पहुंची। टीम ने वहां की स्थानीय पुलिस के साथ चौंदाहेडी गांव में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कई समन के बावजूद हाजिर न होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था।लक्सर की युवती की शादी सहारनपुर के देवबंद कोतवाली के गांव चौंदाहेड़ी निवासी परवेज पुत्र कय्यूम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से युवती का पति और ससुराल के बाकी लोग कम दहेज लाने का ताना देते हुए उसके ऊपर मायके से नकदी व कार लाने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने मार पीटकर उसे घर से निकाल दिया था। मायके आने के बाद उसने लक्सर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी परवेज के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र भेजा था। बाद में कोर्ट ने आरोपी को हाजिर होने के लिए कई बार समन भेजे, पर वह नहीं आया। इसके बाद कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी के वारंट पुलिस को भेजे थे। कोतवाली के एसएसआई अंकुर शर्मा व सिपाही विरेंद्र सिंह देवबंद कोतवाली पहुंचे, और वहां की स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी के घर पर दबिश दी। दबिश में आरोपी घर के भीतर सोता मिला। पुलिस उसे गिरफ्तार कर लक्सर ले आई। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों से ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी : डॉ. धन सिंह रावत
Next: मेघालय में 5 और विधायकों ने सदन और पार्टी से दिया इस्तीफा

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती
  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.