Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पद की लालसा वाले व्यापारी हितों की रक्षा नही कर सकते: जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

पद की लालसा वाले व्यापारी हितों की रक्षा नही कर सकते: जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल

RNS INDIA NEWS 23/07/2020
IMG_20200723_122514
अल्मोड़ा। नगर में बने नये देवभूमि व्यापार मंडल से मचे घमासान के बीच प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता रखी। जिसमें हरेन्द्र वर्मा जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल ने कहा कि अल्मोड़ा व्यापार मंडल में 32 इकाईयां हैं जिसमें सभी पदाधिकारी व्यापारियों की मदद को हमेशा तैयार रहते हैं। कोरोना काल में व्यापारियों के लिए अप्रैल, मई माह में व्यापार मंडल ने 250 से अधिक व्यापारियों की 1,51,000/ रुपये के राशन की मदद की, मास्क सैनेटाइज़र बांटे। कोरोना महामारी के समय में रोटी बैंक में व्यापार मंडल का भी बहुत सहयोग रहा है। व्यापार मंडल व्यापारियों के बिजली, पानी के बिल माफ करने के लिये सरकार से मांग रखेंगे। बैंक लोन में छूट के लिए तथा जिला पंचायत, नगरपालिका, किराया माफ करने के लिए प्रयास करेगा। वर्तमान परिस्थितियों के संबंध में जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग पदों की लालसा रखते हैं ऐसे लोगों को केवल पद से मतलब है और वो लोग व्यापारी हितों की रक्षा नहीं कर सकते। अपने अस्तित्व के लिए लड़ने वाले पद लोलुप व्यापारियों का भला नहीं कर सकते। साथ ही यह भी कहा कि कोरोना काल में आवश्यक वस्तुओं की दुकान खोलने वाले व्यापारियों को कोरोना योद्धा का सम्मान मिले और बीमा हो। सरकार से मांग भी करी कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में व्यापारियों को प्राथमिकता दें। इसी क्रम में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के समय व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ खड़ा है और किसी भी प्रकार की विपत्ति में व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा। सुशील साह ने साथ ही यह भी कहा कि व्यापार मंडल छोटे व्यापारियों की मदद को आगे आएगा और नीति बनाएगा। वार्ता में प्रांतीय व्यापार मंडल से किशन गुरुरानी, मनोज अरोड़ा, हरेन्द्र वर्मा, मनोज सनवाल, बिनीत बिष्ट, दिनेश मठपाल और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मास्क न पहनने और लाॅकडाउन के उल्लंघन में Uttarakhand Police की बड़ी कार्यवाही
Next: पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, बुआ ने भी दिया साथ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.