Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जोशीमठ की तर्ज पर कर्णप्रयाग में भी होगा मुआवजा एवं पुनर्वास: डॉ० धन सिंह
  • चमोली

जोशीमठ की तर्ज पर कर्णप्रयाग में भी होगा मुआवजा एवं पुनर्वास: डॉ० धन सिंह

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
rns featured image new

चमोली। प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य तथा चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने नगर पालिका के आपदा प्रभावित क्षेत्र बहुगुणा नगर का दौरा किया। इस दौरान डॉ. रावत ने कहा कि बहुगुणा नगर में दरके मकानों की स्थिति बेहद खतरनाक है। ऐसे में यहां का विस्थापन, पुनर्वास एवं अन्य प्रक्रियाएं भी जोशीमठ की तर्ज पर की जाएगी। बदरीनाथ हाईवे और नैनीसैंण मोटर मार्ग के बीच बसे बहुगुणा नगर में लगातार भूधंसाव हो रहा है। प्रभावितों का कहना है कि यहां एनएच चौड़ीकरण एवं मंडी समिति के निर्माण के चलते कई मकान दरक गए हैं। हालात यह है कि लोग इन दरके घरों में ही जान जोखिम में रखकर रहने को मजबूर हैं। हालांकि प्रशासन ने अतिसंवेदनशीन 8 परिवारों को घर खाली करने के लिए कहा। जिसमें तीन ने घर खाली भी किए। लेकिन अन्य ने जोशीमठ की तर्ज पर मुआवजा मांगने और नीति बनाने की शर्त पर ही घर खाली करने की बात कही। जिस पर रविवार देर शाम प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत यहां पहुंचे। निरीक्षण के बाद मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर सोमवार को एसडीएम हिमांशु, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव और नपा के ईओ गुरदीप आर्य सहित अन्य ने यहां का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि बहुगुणा नगर में विस्थापित होने वाले प्रभावितों के लिए 5000 प्रति माह किराया सहित अन्य प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शासन की स्वीकृति के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, एनएच अधिकारियों को लगाई फटकार
Next: खेतों की दरारों को भरने पहुंची प्रशासन टीम का किया विरोध

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.