Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, मरने वालों की संख्या पहुंची 68; भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, मरने वालों की संख्या पहुंची 68; भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

RNS INDIA NEWS 15/01/2023
rns featured image new

काठमांडू। नेपाल में मध्य नेपाल के पोखरा क्षेत्र में रविवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 72 यात्री सवार थे। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता जगन्नाथ निरौला ने बताया कि यति एयरलाइंस का एटीआर-72 विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था और उतरने से कुछ ही मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि विमान में 15 विदेशियों सहित 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। नेपाल के कोसाकी जिले के पोखरा में हुए विमान हादसे में मरने वालों की संख्या 68 हो गई है। काठमांडू पोस्ट ने कास्की पुलिस के मुख्य अधीक्षक अजय केसी के हवाले से कहा है, 64 पीडि़तों के शवों को शहर के पोखरा एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज ले जाया गया है। एकेडमी के डायरेक्टर बहादुर खत्री ने कहा कि शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। यती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि पुराने हवाईअड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कुल 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे।
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के अनुसार, यात्रियों में 53 नेपाली, पांच भारतीय, चार रूसी, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, कोरिया और फ्रांस के एक-एक नागरिक शामिल थे। वहीं दूसरी तरफ नेपाल के काठमांडू में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।
काठमांडू: श्री दिवाकर शर्मा:+977-9851107021
पोखरा: लेफ्टिनेंट कर्नल शशांक त्रिपाठी: +977-9856037699
वहीं एयरपोर्ट ऑथरिटी ने दावा किया है कि ये हादसा मौसम की खराबी नहीं तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। पायलट ने एटीसी से लैंडिंग परमिशन ले ली थी। पोखरा एटीसी से लैंडिंग के लिए ओके भी कह दिया गया था। सिविल एविएशन ऑथरिटी का कहना है कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दी थीं इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया चंपावत के विकास हेतु कुल 87.28 करोड़ रुपये की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Next: तिलाड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.