Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • तिलाड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग
  • उत्तरकाशी

तिलाड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग

RNS INDIA NEWS 15/01/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। तिलाड़ी मोटर मार्ग का डामरीकरण नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। क्षेत्र के लोग बीते दो-तीन दशकों से लगातार तिलाड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। आक्रोशित लोगों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मार्ग के डामरीकरण की गुहार लगाई है। ऐतिहासिक तिलाड़ी शहीद स्मारक के नाम से प्रसिद्ध यह मोटर मार्ग पट्टी बनाल, ठकराल, बड़कोट सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ता है। डामरीकरण नहीं होने से मार्ग खस्ताहाल स्थिति में है। क्षेत्र के युवाओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर एक माह के अंतर्गत उक्त मोटरमार्ग पर डामरीकरण कार्य प्रारंभ करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि रवाईं घाटी के ऐतिहासिक स्थल तिलाड़ी स्मारक को जोड़ने के लिए लगभग तीन दशक पूर्व बड़कोट-तिलाड़ी मोटरमार्ग का निर्माण किया गया था, जिस पर बाद में पौंटी पुल में यमुना नदी पर मोटर पुल का निर्माण कर बनाल, ठकराल, बड़कोट पट्टी के दर्जनों गांवों को जोड़ा गया है, लेकिन आज तक इस मोटर मार्ग का डामरीकरण नहीं हुआ। जिससे ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। युवाओं ने मांग की है कि यदि एक माह के अंतर्गत मोटरमार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता को एक होकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में विचिन रावत, महिदेव राण, कपिल सिंह राणा, सन्तोष चौहान, निर्मल रावत, अंकित राणा,मयंक राणा, अंकित शाह, राम उनियाल, अमित टम्टा, अभिषेक रावत, आशीष नाथ आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, मरने वालों की संख्या पहुंची 68; भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Next: बीमार होने पर होमगार्ड को मिलेगा छह महीने का भत्ता

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.