Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विदेश भेजने के नाम पर 17 बेरोजगारों से ठगे सात लाख
  • हरिद्वार

विदेश भेजने के नाम पर 17 बेरोजगारों से ठगे सात लाख

RNS INDIA NEWS 14/01/2023
rns featured image new

रुड़की। लक्सर के युवक ने कुवैत भेजकर कंपनी में काम दिलाने का झांसा देकर यूपी और उत्तराखंड के 17 बेरोजगारों के करीब सात लाख रुपये हड़पने का आरोप है। धोखाधड़ी का पता चलने पर उन्होंने पैसे मांगे तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। लक्सर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खतौली (मुजफ्फरनगर) निवासी भूरा पुत्र सरफराज ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 2020 में लॉकडाउन के दौरान उसके भाई सावेज की मुलाकात गुलजार पुत्र जमील निवासी मुंडाखेड़ा कलां (लक्सर) से हुई थी। गुलजार ने उसे बताया कि वह कुवैत की कंपनी में बढ़िया वेतन पर नौकरी करता है। कहा कि उसके पास 17 वीजा हैं, जिन पर वह युवकों को कुवैत भेजकर कंपनी में अच्छी नौकरी दिला सकता है। इसके बदले में गुलजार ने हर वीजा के 40 हजार रुपये मांगे। सावेज व भूरा ने अपने परिचितों से बात की, तो हस्तिनापुर (मेरठ) के उनके परिचित शहजाद, मोनू, परवेज, आशु, मेरठ के ही मवाना से राशिद, मुजफ्फरनगर के सुऐब, दानिश, साजिद, गोरखपुर के इस्तियाक, मंगलौर (हरिद्वार) के नाजिर आदि कुवैत जाने को तैयार हो गए। भूरा ने 13 अक्तूबर 2022 को 12 युवकों से 40-40 हजार लेकर वहीं गुलजार को दे दिए। बाकी पांच युवकों के 2 लाख रुपये उसने 10 नवंबर को लक्सर पहुंचकर गुलजार को सौंपे। गुलजार ने इन सभी के पासपोर्ट की कॉपी उनसे ले ली। महीनों बाद भी युवकों का काम नहीं हुआ। उन्होंने अपनी रकम मांगी तो गुलजार ने इंकार करने के साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गुलजार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। तफ्तीश कराई जा रही है। तफ्तीश में साक्ष्य मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने यातायात के नियमों की जानकारी दी
Next: लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.