Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निजी आवास में तलाशी, गोपनीय दस्तावेज मिलने से हडक़ंप
  • अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निजी आवास में तलाशी, गोपनीय दस्तावेज मिलने से हडक़ंप

RNS INDIA NEWS 14/01/2023
rns featured image new

वॉशिंगटन।  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निजी आवास से गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं। डेलावेयर के विलमिंगटन में उनके घर से मिले दस्तावेज ओबामा प्रशासन के कार्यकाल के हैं। बाइडेन तब उप राष्ट्रपति थे। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि कम मात्रा में गोपनीय दस्तावेज मिले हैं। बाइडेन के घर के अलावा वॉशिंगटन थिंक टैंक में भी गोपनीय दस्तावेज मिले हैं, जो बाइडेन का कार्यालय हुआ करता था।
राष्ट्रपति बाइडेन ने गोपनीय दस्तावेजों के मिलने पर हैरानगी जताई है और कहा है कि वह जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने गुप्त दस्तावेजों के मिलने की जांच के लिए एक विशेष वकील रॉबर्ट हूर की नियुक्ति की घोषणा की है। अमेरिकी मीडिया में कहा जा रहा है कि बाइडेन के घर और दफ्तर से मिले दस्तावेज ने उनके लिए बड़ी शर्मिंदगी की घड़ी पैदा कर दी है।
व्हाइट हाउस ने कहा कि गोपनीय दस्तावेज बाइडेन के उप राष्ट्रपति के कार्यकाल के हैं, जो विलमिंगटन, डेलावेयर में उनके घर के गैराज में मिले हैं। बाइडेन इस घर पर अक्सर सप्ताहांत बिताया करते थे। वाशिंगटन में बाइडेन के निजी कार्यालय से बरामद ये दस्तावेज 2009 से 2016 के बीच के हैं, जब वह उपराष्ट्रपति थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस टीम को मिल गयी आमा, दिन-रात अथक प्रयासों के बाद आमा को सकुशल किया तलाश, अब घर लाने की तैयारी
Next: चकराता और आसपास के पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.