Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता और आसपास के पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी
  • देहरादून

चकराता और आसपास के पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी

RNS INDIA NEWS 14/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार देर रात को हुई बर्फबारी के बाद जौनसार बावर की ऊंची पहाड़ियों और ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी के बाद लोखंडी जैसे ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर आधा फिट तक बर्फ जम गई है, जबकि देवबन, मुंडाली में एक फिट के आसपास बर्फ जमी है। वहीं चकराता बाजार में एक से दो इंच बर्फ पड़ी जो दोपहर में धूप खिलते ही पिघल गयी। बर्फबारी जहां किसी के लिए आफत बनकर आई है, वहीं किसी को राहत भी पहुंचाई है। ऐसे में बर्फ देखने का रोमांच और बर्फ से खेलने का आनंद स्थानीय पर्यटकों को चकराता और आसपास के पर्यटन स्थलों की तरफ खींच ला रहा है। यहां पर बर्फ से खेलने के लिए लोग पहुंच रहे हैं और खूब आनंद ले रहे हैं। शनिवार को धूप खिली तो बड़ी संख्या में लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए चकराता की तरफ बढ़ गए। सीजन की पहली बर्फबारी ने लोखंडी और आसपास के इलाकों की खूबसूरती को चार चांद लगा दिए हैं। चकराता त्यूणी मार्ग पर चूना भट्टा से लेकर लोखंडी कोटी से आगे तक के मार्ग से लेकर आसपास स्थित पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी को लेकर स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में उत्साह का वातावरण है। बर्फ पड़ने की सूचना मिलते ही विकासनगर और आसपास के मैदानी क्षेत्रों से पर्यटक चकराता पहुंचने शुरू हो गए हैं। गुरुवार की रात चकराता से लोखंडी जाने वाले मार्ग पर बर्फबारी शुरू हो गई। स्थानीय निवसी रोहन राणा, शेर सिंह चौहान, संतराम जिनाटा, स्वराज सिंह का कहना है सीजन के शुरुआती दिनों में होने वाली बर्फबारी से उनकी फसलों को काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा पर्यटकों की आमद बढ़ने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उधर बर्फबारी देखने लोखंडी पहुंचे पर्यटकों ने भी प्राकृतिक सुंदरता के इस रूप का खूब लुत्फ उठाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निजी आवास में तलाशी, गोपनीय दस्तावेज मिलने से हडक़ंप
Next: पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने पर कॉंग्रेसी आक्रोशित, फूँका मुख्यमंत्री धामी का पुतला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.