Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस टीम को मिल गयी आमा, दिन-रात अथक प्रयासों के बाद आमा को सकुशल किया तलाश, अब घर लाने की तैयारी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस टीम को मिल गयी आमा, दिन-रात अथक प्रयासों के बाद आमा को सकुशल किया तलाश, अब घर लाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 14/01/2023
Image 2023-01-14 at 1.17.37 PM

अल्मोड़ा। बीती 9 जनवरी को एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज से भिकियासैंण अल्मोड़ा निवासी एक बुजुर्ग महिला हेमा देवी जो काफी लम्बे समय से विक्षिप्त अवस्था में हैं, का मुम्बई से विडियो वायरल कर उनकी सहायता की अपील की गयी थी।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया कि शीघ्र बुजुर्ग अम्मा को मुंबई से अल्मोड़ा लाया जाय।
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तत्काल एसओजी/एएनटीएफ व स्थानीय पुलिस की टीम गठित की गयी। टीम द्वारा वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त कर उनसे सम्पर्क किया गया व वृद्धा हेमा देवी व उनके परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।
एसएसपी अल्मोड़ा ने बुजुर्ग महिला हेमा देवी को मुम्बई से अल्मोड़ा लाने हेतु 10 जनवरी को पुलिस टीम अल्मोड़ा से मुम्बई रवाना की गयी।
पुलिस टीम काशीपुर से दिल्ली ट्रेन व दिल्ली से मुम्बई फ्लाईट से यात्रा कर 11 जनवरी को मुम्बई पहुच गयी थी।
मुम्बई पहुचने के बाद अल्मोड़ा पुलिस टीम स्थानीय मुम्बई पुलिस व स्वयं सेवी संस्था की सहायता से बुजुर्ग महिला हेमा देवी की तलाश प्रारम्भ कर लगातार दिन- रात तलाश में जुटी रही।
पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और लगातार अलग-अलग स्थानों बोरीवली, कांदिवली, मलाड में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, फ्लाई ओवर/ब्रिज के नीचे, लंगरों, रैन बसेरों, धर्मशालाओं आदि जगहों पर भ्रमण कर आमा की फोटो/पम्पलेट चस्पा कर/ लोगों को दिखाकर पूछताछ करते हुए आमा की तलाश हेतु निरन्तर प्रयास किये गये।
अल्मोड़ा पुलिस टीम, स्थानीय मुम्बई पुलिस व स्वयं सेवी संस्था के विगत 3 दिनों से दिन- रात कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज 14 जनवरी को पुलिस टीम द्वारा बुजुर्ग आमा को सकुशल तलाश कर लिया गया है। बुजुर्ग हेमा देवी का स्वास्थ्य परीक्षण आदि के बाद मुंबई से अल्मोड़ा लाने की कार्यवाही की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय मूल के ड्राइवर पर ऑस्ट्रेलिया में खतरनाक ड्राइविंग का आरोप, 4 की हुई थी मौत
Next: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निजी आवास में तलाशी, गोपनीय दस्तावेज मिलने से हडक़ंप

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.