Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भोजनमाताओं ने शिक्षा मंत्री से की मानदेय बढ़ाने की मांग
  • देहरादून

भोजनमाताओं ने शिक्षा मंत्री से की मानदेय बढ़ाने की मांग

RNS INDIA NEWS 13/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। भोजनमाता संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मानदेय बढ़ाए जाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। बताया कि एक ओर सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं संचालित करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी विद्यालयों में कार्यरत भोजनमाताओं को अल्प मानदेय दिया जा रहा है। जो भोजनमाताओं के आर्थिक शोषण के समान है। प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि तीन हजार से कम मानदेय में काम करना श्रम कानूनों के भी विपरीत है। भोजनमाता संगठन लंबे समय से आठ रुपए प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी मांग को अनदेखा कर रही है। भोजनमाताओं को मानदेय के अलावा अन्य कोई सुविधाएं नहीं दी जाती है। कहा कि 65 वर्ष की आयु पर भोजनमाताओं को भोजनमाता कल्याणार्थ कोष से सम्मानजनक राशि देकर सेवानिवृत्त किया जाना चाहिए। कई विद्यालयों में भोजनमाताओं से माली, सफाई कर्मचारी का काम भी लिया जा रहा है। जबकि कुछ विद्यालय भोजनमाताओं को सुबह विद्यालय खुलने से लेकर अवकाश तक रोके रखकर उनसे कार्य लेते रहते हैं, जो कि उनका उत्पीड़न है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री को बताया कि प्रदेश की सभी भोजनमाताओं को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना से भी जोड़ा जाना चाहिए, जिससे कि उन्हें भी सरकारी योजनाओं को लाभ मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में भोजनमाता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष उषा देवी, संरक्षक जगदीश गुप्ता, नीलू, उपासना, सुमित्रा डोभाल, माया भटनागर, सुषमा पाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भर्ती प्रक्रिया में कोर्ट ने मांगा राज्य सरकार व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जवाब
Next: अंतर महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में अल्मोड़ा ने कपकोट को 8-7 से हराया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.