Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार डीएम ने किया जोशीमठ आपदा क्षेत्र हेतु राहत सामग्री के वाहनों को रवाना
  • हरिद्वार

हरिद्वार डीएम ने किया जोशीमठ आपदा क्षेत्र हेतु राहत सामग्री के वाहनों को रवाना

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
21 (15)

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार को पीबी म्यू. इंटर कॉलेज ग्राउण्ड से जोशीमठ के आपदा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया। जोशीमठ में भू-धंसाव से उत्पन्न हुई आपदा की स्थिति को देखते हुए प्रशासन, धार्मिक-सामाजिक संगठनों, विभिन्न कम्पनियों की ओर से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राहत सामग्री-राशन-फूड पैकेट, कम्बल आदि को पांच ट्रकों के माध्यम से 2560 कंबल, 1000 कच्चे राशन के सामान की पहली खेप जोशीमठ के लिए रवाना की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि वे लगातार चमोली के जिलाधिकारी के सम्पर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में जैसी आवश्यकताएं होंगी, उसी अनुसार जिस किसी भी सामग्री की जरूरत होगी, कम से कम समय में यहां से भेजी जाएंगी, जिसके लिये हरिद्वार प्रशासन निरन्तर सक्रिय है। उन्होंने बताया कि धार्मिक, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न कंपनियों आदि के सहयोग से आने वाले दिनों में कम्बल तथा राशन की किट सहित अन्य सामग्री भू-धंसाव प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो सामग्री भेजी गयी उसमें आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, डॉ. प्रणव पण्ड्या, पंजाबी महासभा आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। जिलाधिकारी को श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी की ओर से ट्रस्टी अनिल शर्मा ने छह लाख तीस हजार का चेक भू-धंसाव प्रभावित लोगों की मदद के लिए दिया। डीएम ने कम से कम समय में सभी के द्वारा मदद उपलब्ध कराये जाने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सीडीओ प्रतीक जैन, रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा कैन्तुरा, तहसीलदार रेखा आर्य, एआरटीओ रश्मि पंत, भल्ला इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी गोनियाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांसद तीरथ सिंह रावत ने ली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक
Next: डाकपाल पर एक लाख रुपये गबन का आरोप, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.