Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • स्टार्ट अप बूट कैंप का किया आयोजन
  • टिहरी

स्टार्ट अप बूट कैंप का किया आयोजन

RNS INDIA NEWS 09/01/2023
01- (46)

टिहरी। धर्मानन्द उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर के वाणिज्य और प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में भारतीय प्रबंधन संस्थान व उद्योग निदेशालय के सहयोग से स्टार्ट अप बूट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं और जिले के युवाओं को उद्यमिता के गुर सिखाए। सोमवार को नरेंद्रनगर में आयोजित स्टार्ट-अप बूट कैंप का शुभारंभ जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक महेश प्रकाश व प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार उभान ने किया। महाप्रबंधक महेश प्रकाश ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से स्टार्ट अप योजना एक अभिनव प्रयोग है। महाविद्यालय के बूट कैंप संयोजक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि स्टार्ट-अप इंडिया एक नवीन प्रयोग है, जिसमें उद्यमिता के जरिए युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास है। इसी क्रम में आईआईएम काशीपुर और जिला उद्योग इकाई के सहयोग से आयोजित इस बूट कैंप में 10 बेहतरीन उपायों को चिन्हित करके ग्रैंड कंपटीशन में भेजा जाएगा, जिसमें सफल उद्यमिता के विचारों को वित्तीय सहयोग भी दिया जाएगा। कैंप में बतौर प्रशिक्षक पहुंचे भारतीय प्रबंधन संस्थान के प्रो. कुनाल गांगुली, प्रो. वैभव भमोरिया तथा प्रो. मृदुल माहेश्वरी ने युवाओं स्टार्ट अप का प्रशिक्षण देते हुए उद्यमिता की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. उमेश चंद्र मैठाणी, डॉ. राजपाल रावत, सुधा रानी, सृचना सचदेवा, नताशा, ईरा सिंह, देवेन्द्र कुमार, विजय प्रकाश भट्ट, ज्योति शैली, सोनिया गंभीर, हिमांशु जोशी, जितेन्द्र नौटियाल, विशाल त्यागी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्णप्रयाग के अपर बाजार, मस्जिद मुहल्ला के लोगों ने लगाया सांकेतिक जाम
Next: विधायक भरत चौधरी ने सुनी पश्चिमी भरदार में जन समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.