Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कर्णप्रयाग के अपर बाजार, मस्जिद मुहल्ला के लोगों ने लगाया सांकेतिक जाम
  • चमोली

कर्णप्रयाग के अपर बाजार, मस्जिद मुहल्ला के लोगों ने लगाया सांकेतिक जाम

RNS INDIA NEWS 09/01/2023
default featured image

चमोली। अपर बाजार, मस्जिद मुहल्ले में भूस्खलन से सुरक्षा के प्रबंध न किए जाने को लेकर अपर बाजार के लोगों ने सोमवार को अपर बाजार की सड़क पर सांकेतिक जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अपर बाजार में लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिससे तीस से अधिक घर पूरी तरह इस खतरे की जद में हैं। लेकिन यहां प्रशासन और सरकार ने सुरक्षा के नाम पर केवल तिरपाल बांटने का काम किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्णप्रयाग-रानीखेत मोटर मार्ग निर्माण के बाद से ही ये क्षेत्र लगातार भू स्खलन का शिकार रहा है। 2010 में इस इलाके के लगभग 40 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस थमाया गया था। तब से आजतक इस इलाके में सहायता के नाम पर कुछ तिरपाल वितरण के अलावा कोई कार्य नहीं किया गया है। बीत साल भी बरसात में यहां कई मकान खतरे की जद में आ गए। स्थानीय लोगों द्वारा चेतावनी दी गई कि यदि इस क्षेत्र का उचित ट्रीटमेंट की कार्यवाही नहीं की गई तो ये लोग उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। उक्त अवसर पर महेंद्र गैरोला, सुभाष गैरोला, अनिल खंडूरी, मोहित खान, बल्लभ खंडूरी, मंजू खंडूरी, दीपा डिमरी, आदित्य नवनी, त्रिलोक सिंह कंडवाल, शौकत हुसैन असगर अहमद मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के ईओ ज्योति प्रसाद उनियाल ने बताया कि अपर बाजार में जहां अधिक खतरा है उन स्थानों पर पालिका ने दीवार देने का काम किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: नए साल के पहले सप्ताह में औचक चैकिंग की चपेट में आए 868 लोग, 4.45 लाख वसूला जुर्माना
Next: स्टार्ट अप बूट कैंप का किया आयोजन

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.