Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पति की हत्या के प्रयास की फरार आरोपी पत्नी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पति की हत्या के प्रयास की फरार आरोपी पत्नी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने के प्रयास के आरोप में फरार चल रही पांच हजार की इनामी आरोपी पत्नी को रानीपुर पुलिस ने यूपी के अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पिछले वर्ष अप्रैल माह में ट्रेवल्स कारोबारी अशोक कुमार गुप्ता निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल ने कोर्ट के आदेश पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी देखभाल करने वाले नौकर विवेक विश्नोई के उसकी पत्नी से प्रेम संबंध हो गए थे, जिसके बाद दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। आरोप था कि पत्नी प्रगति गुप्ता ने दूध में नशे की दवाई मिलाकर उसे पिला दी थी, उसके अचेतवस्था में आने के बाद दोनों कार में बैठाकर उसे पथरी रौ पुल से गढ़मीरपुर की तरफ ले गए थे। जहां उसकी पत्नी ने दुपट्टे से उसका गला घोटना चाहा था, जिसका साथ प्रेमी रवि ने भी दिया था लेकिन वह जैसे तैसे बच निकला था।
एसएसपी की तरफ से दोनों आरोपियों पर पांच पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने आरोपी प्रेमी विवेक विश्नोई उर्फ रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी पत्नी प्रगति गुप्ता निवासी शेर खां सराय नियर सैंट मैरी जिला संभल यूपी को अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया। देर रात पुलिस टीम उसे लेकर यहां पहुंची, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुलपति की बर्खास्तगी पर बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने भी लगाई मोहर
Next: धोखाधड़ी से बेच दी पूर्व पीसीएस अधिकारी की जमीन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.