Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 31 दिसंबर की रात से गायब दो दोस्तों के शव मिले, तेजाब से जले थे चेहरे
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

31 दिसंबर की रात से गायब दो दोस्तों के शव मिले, तेजाब से जले थे चेहरे

RNS INDIA NEWS 06/01/2023
rns featured image new

गाजियाबाद (आरएनएस)। गाजियाबाद में 31 दिसंबर की रात 10 बजे गायब हुए दो दोस्तों का शव 4 जनवरी की शाम को गांव के पास में ही अलग-अलग खेतों में पड़ा मिला। शव का चेहरा तेजाब से जलाया गया था। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को गांव वालों का भारी विरोध झेलना पड़ा। उसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र के रिस्तल गांव के दो दोस्तों की हत्या कर दी गई। दोनों युवकों के चेहरों को तेजाब से जलाकर शवों को गांव के पास अलग-अलग खेतों में फेंक दिया गया। परिजनों ने आसपास की प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्री संचालकों पर हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में जमकर हंगामा किया।
रिस्तर गांव के 25 वर्षीय दुर्गेश कसाना और 24 वर्षीय गौरव कसाना दोनों दोस्त थे। दुर्गेश डीजे बजाने का काम करता था, जबकि गौरव निजी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार शाम सात बजे दोनों गांव के एक व्यक्ति की बाइक मांगकर ले गये थे। परिजनों ने रात नौ बजे दुर्गेश को फोन किया, तो उसने थोड़ी देर में घर लौटने की बात कही, लेकिन 10 बजे के बाद के बाद दोनों का मोबाइल स्विच आफ हो गया। दोनों की काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं उनका सुराग नहीं लगा। सोमवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बुधवार दोपहर तीन बजे खेत में गांव के एक व्यक्ति ने गौरव का शव देखा और सूचना दी। पुलिस ने तुरंत ही गौरव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तभी 500 मीटर की दूरी पर दूसरे खेत में दुर्गेश का शव मिल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार नहीं होंगे, वह शव नहीं उठने देंगे।
मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को मुश्किल से समझाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दोनों युवकों का मोबाइल और बाइक नहीं मिली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नई मुसीबत! इंटरनेशनल यात्रियों की टेस्टिंग के दौरान भारत में ओमिक्रॉन के 11 सब वेरिएंट मिले
Next: झारखंड : रिम्स में ट्रॉलीमैन, सुरक्षा गार्डो की हड़ताल से मरीजों की जान पर आई आफत, 3 की हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.