Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ई-रिक्शा रूट का दायरा बढ़ाने पर चालकों ने खुशी जताई
  • हरिद्वार

ई-रिक्शा रूट का दायरा बढ़ाने पर चालकों ने खुशी जताई

RNS INDIA NEWS 05/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। ई-रिक्शा के रूट का दायरा बढ़ाने जाने पर ई-रिक्शा चालकों में खुशी की लहर है। चालकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
ई-रिक्शा महासंघ के महासचिव व ई-रिक्शा खाटू श्याम परिवार के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल का रिक्शा चालकों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। गुरुवार को ई-रिक्शा चालकों की बैठक बैरागी कैंप में आयोजित की गई। नवीन अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर माह में पुलिस प्रशासन की ओर से ई-रिक्शा संचालन के लिए कलर कोड रूट प्लान लागू कर दिया गया था। जिससे हजारों ई-रिक्शा चालकों के साथ ही यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों को अलग-अलग स्थान के लिए ई रिक्शा बदलना पड़ रहा था। जिससे उनकी जेब पर भी बोझ बढ़ गया था। पूर्व विधायक संजय गुप्ता के साथ मिलकर चालकों की इस समस्या को लेकर प्रमुखता से उठाया गया। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर समाधान की मांग की। सीएम ने एसएसपी को समाधान के निर्देश दिए। एसएसपी के साथ रिक्शा चालकों की बैठक हुई और एसएसपी ने ई-रिक्शा संचालन के लिए रूट का दायरा बढ़ाने का कार्य किया। इस अवसर पर चरण सिंह राठौर, वतन कुमार झा, प्रीतम राजपूत, भानु प्रताप, अमरपाल, राज नारायण, पप्पू, राकेश, मनीष, सुशील, अमित चौधरी, विकास, अरुण कुमार, पुनीत, विपिन, विजेंद्र, जोनी, आरिफ, अनिल कुमार, संतोष पंत, प्रदीप कुमार, अर्जुन पाल सहित आदि ई-रिक्शा चालक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचायतों में अलाव की व्यवस्था कराई जाए
Next: गुरुकुल के शिक्षक और कर्मचारी प्रायोजक संस्थाओं के खिलाफ खुलकर आए सामने

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.