Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नववर्ष के जश्न में मारपीट कर युवक को किया जख्मी
  • देहरादून

नववर्ष के जश्न में मारपीट कर युवक को किया जख्मी

RNS INDIA NEWS 04/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए क्यार्की के एक बीच कैंप में पहुंचे देहरादून निवासी युवक पर राफ्टिंग गाइड ने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। इस दौरान कांच की बोतल से युवक के सिर पर कई वार किए गए। लहूलुहान हालत में युवक के दोस्तों ने उसे देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक प्रखर सक्सेना निवासी देहरादून अपने जीजा राज छाबड़ा और दोस्तों के साथ न्यू ईयर के जश्न के लिए क्यार्की के एक कैंप में पहुंचा था। आरोप है कि राफ्टिंग गाइड लक्ष्मण सिंह नेगी निवासी आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश ने डांस के वक्त साथ आए कपल को छेड़ दिया। इसपर पहले कहासुनी हुई और इसके बाद लक्ष्मण ने प्रखर के सिर पर कांच की बोतल से कई वार किए। साथियों ने भी विवाद में हाथपाई की। जख्मी हालत में प्रखर को दोस्त देहरादून के एक अस्पताल में ले गए। मामले में पुलिस ने घायल प्रखर की शिकायत पर लक्ष्मण सिंह नेगी को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई राजेश बिष्ट ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द धरपकड़ कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लघु व्यापारियों ने संजय चोपड़ा के पक्ष में किया प्रदर्शन
Next: जरूरतमंद परिवारों को बांटे कम्बल-रजाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.