Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कुवैत भेजने के नाम पर महिला से हड़पे 10.20 लाख रुपये
  • ऊधम सिंह नगर

कुवैत भेजने के नाम पर महिला से हड़पे 10.20 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 03/01/2023
rns featured image new

काशीपुर। कुवैत भेजने के नाम पर महिला से 10.20 लाख रुपये हड़पने व रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला महेशपुरा निवासी अफसर जहां ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने कहा कि उसकी पहचान यूपी के मोहल्ला तराई, शेरकोट जिला बिजनौर निवासी शमशाद अहमद पुत्र इसरार अहमद से हुई। एक दिन शमशाद उसके घर आया और कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। इस समय विदेश में अच्छी नौकरी की मांग है। यदि कोई जाना चाहता है तो वह कुवैत भिजवा सकता है। उसने एक व्यक्ति का खर्च तीन लाख रुपये बताया। शमशाद की बात में आकर उसने अपने परिचित शाहरुख खान, फुरकान अली, तनवीर व कादिर हुसैन को कुवैत भेजने का खर्च 2.70 लाख में तय किया। उसने शमशाद को 5.70 लाख रुपये नकद व 4.50 लाख रुपये बेटी के खाते से उसको ट्रांसफर किये। बाद में जब शमशाद से वीजा व टिकट मांगा तो वह टालमटोल करने लगा। नौ सितंबर 2022 को जब उसने रकम वापस मांगी तो वह गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरटीआई कार्यकर्ता निखिलेश के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं दिया प्रधान संगठन ने
Next: महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.