Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एएनएम के पदों पर साक्षात्कार के नाम पर हो रही धांधली: विनय किरौला
  • अल्मोड़ा

एएनएम के पदों पर साक्षात्कार के नाम पर हो रही धांधली: विनय किरौला

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
Image 2022-12-31 at 12.24.13 PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में एएनएम, लैब तकनीशियन आदि पदों पर साक्षात्कार के नाम पर धांधली हो रही है यह बात धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा अल्मोड़ा में T&N कंपनी द्वारा दर्जनों योग्य पंजीकृत अभ्यर्थियों को दिसंबर को आयोजित साक्षात्कार में नहीं बुलाया गया है। विनय किरौला ने बताया कि कंपनी का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है उन्हें एक अनुपात तीन के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है। धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला ने बताया कि आज सुबह से दर्जनों योग्य अभ्यर्थियों ने मंच को बताया कि उन्होंने पूर्व में कंपनी में रजिस्ट्रेशन किया है किंतु 30 दिसम्बर को होने वाले साक्षात्कार के लिए उन्हें कंपनी की ओर से कोई सूचना नहीं दी गयी है। धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के नेतृत्व में अनेकों अभ्यर्थियों व अभिभावकों ने मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा से जानकारी ली, जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा द्वारा बताया गया कि 30 दिसम्बर को T&N आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा साक्षात्कार होना तय किया गया है। जिसके बाद विनय किरौला के नेतृत्व में जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन देकर सूचित किया कि पात्र उम्मीदवारों के खिलाफ अन्याय हो रहा है। साक्षात्कार की सूचना मुख्य धारा के अल्मोड़ा संस्करण के समाचार पत्रों आदि माध्यमों से निकलनी चाहिए थी, साथ ही साक्षात्कार के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों के लिए क्या मानक है, यह भी कंपनी स्पष्ट करे, ताकि पात्र युवा अपने ही प्रदेश में अपने को इन कंपनियों के द्वारा ठगा हुआ महसूस न करें। साथ ही युवाओं को अवसर की समानता के अधिकार से वंचित न होना पड़े, साथ ही साक्षात्कार में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी अल्मोड़ा ने कहा है कि समाचार पत्रों के अल्मोड़ा संस्करण में उपरोक्त साक्षात्कार की विज्ञप्ति नहीं निकली है तो 30 दिसंबर को होने वाले इस साक्षात्कार को निरस्त किया जाएगा। विनय किरौला ने कहा कि पहाड़ के युवाओं के साथ किसी भी तरह के अन्याय को बर्दाश्त नही किया जाएगा। यहाँ मंच संयोजक विनय किरौला, गिरीश तिवारी, रमेश रॉयल, जमन राम, वीरेंद्र कनवाल, निर्मला आर्या, चंद्रिका तिवारी, मीरा बिष्ट, गोदावरी मेहरा, मन्दिता तिवारी, अनिता लटवाल, भावना डालाकोटी, पूजा बिष्ट, ममता देवड़ी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अलकनंदा झूला पुल पर आवाजाही खोलने की मांग
Next: राष्ट्रीय स्काउट गाइड रैली में शामिल होंगे 42 युवा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.