Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • अलकनंदा झूला पुल पर आवाजाही खोलने की मांग
  • टिहरी

अलकनंदा झूला पुल पर आवाजाही खोलने की मांग

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। अलकनंदा झूला पुल को बंद किये जाने से बढ़ी मुश्किलों पर नगर वासियों ने तत्काल इसको खोलने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष डीएम पौड़ी को पत्र भेज कर आगामी 2 जनवरी तक पुल को आवाजाही के लिए खोलने की मांग दोहरायी है। उन्होंने तत्काल पुल नहीं खोले जाने पर 3 जनवरी से आंदोलन व चक्का जाम की चेतावनी दी है। टिहरी पौड़ी जिले को जोड़ने वाले अलकनंदा झूला पुल को लोनिवि की ओर से आवाजाही के लिए खतरा मानते बीते 3 दिसम्बर को दोनों ओर दीवार लगाकर बंद कर दिया था। जिसके बाद नगर पालिका बोर्ड व जनप्रतिनिधियों ने 9 दिसम्बर को पुल बंद किये जाने का डीएम पौड़ी के कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। साथ ही पुल जल्दी नहीं खोले जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी थी। पालिका अध्यक्ष केके कोटियाल के अनुसार प्रशासन की ओर से अभी तक पुल खोले जाने को लेकर कोई कारवाही नही की गयी है। नगर वासियों ने आगामी 2 जनवरी तक हर हाल में अलकनंदा पुल आवाजाही के लिए खोले जाने की मांग की है। डीएम पौड़ी को भेजे गए पत्र में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि 3 जनवरी को पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर नगरवासी चक्का जाम करेंगे। जबकि वह स्वयं 4 जनवरी से इस मुद्दे को लेकर आमरण अनशन की शुरूआत करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोकगीत में महिला मंगल दल पयासू ने मारी बाजी
Next: एएनएम के पदों पर साक्षात्कार के नाम पर हो रही धांधली: विनय किरौला

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.